Home विश्व समाचार भारत कर रहा एक और युद्ध की तैयारी, हम बातचीत को तैयार;...

भारत कर रहा एक और युद्ध की तैयारी, हम बातचीत को तैयार; पाकिस्तानी राष्ट्रपति बोले

7
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

बीते साल अप्रैल में जम्मू और कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादी हमले के बाद भारतीय सेना ने मई में ऑपरेशन सिंदूर की शुरुआत की थी। इसके तहत पाकिस्तान क्षेत्र में प्रवेश कर आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाया गया था।

पाकिस्तान का दावा है कि भारत एक और युद्ध की तैयारी कर रहा है। खबर है कि पड़ोसी मुल्क के राष्ट्रपति ने संसद में ऐसे संकेत दिए हैं। हालांकि, उन्होंने शांति बनाए रखने और बातचीत की अपील भी की है। फिलहाल, इसे लेकर भारत की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। खास बात है कि यह बयान ऐसे समय पर आया, जब पाकिस्तान और अफगानिस्तान में तनाव जारी है। दोनों ही मुल्क एक-दूसरे पर कई हमले कर चुके हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने सोमवार को कहा, ‘भारत के नेताओं का कहना है कि वो एक और युद्ध की तैयारी कर रहे हैं। मैंने जीवन भर क्षेत्रीय शांति की वकालत की है और मैं ऐसा नहीं चाहता हूं।’ उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान बातचीत के लिए तैयार है। उन्होंने कहा, ‘उनके (भारत) के लिए मेरा संदेश है कि युद्ध से हटकर बातचीत पर आए, क्योंकि क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए सिर्फ एक यही रास्ता है।’

जम्मू और कश्मीर का भी जिक्र

खबर है कि जरदारी ने जम्मू और कश्मीर का भी जिक्र किया है। उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान जम्मू-कश्मीर के लोगों को अपना राजनीतिक और नैतिक समर्थन देना जारी रखेगा। उनके अनुसार, जब तक कश्मीरियों को आजादी नहीं मिल जाती, तब तक दक्षिण एशिया में कोई भी आजाद और सुरक्षित नहीं होगा।

भारत द्वारा सिंधु जल संधि (Indus Waters Treaty) को स्थगित करने के फैसले पर राष्ट्रपति ने कहा कि यह सीधे तौर पर ‘जल-आतंकवाद’ (Hydro terrorism) है। उन्होंने आरोप लगाया कि भारत राजनीतिक दबाव बनाने के लिए पानी के बहाव को हथियार की तरह इस्तेमाल कर रहा है।

बीच भाषण हुई नारेबाजी

राष्ट्रपति के तौर पर संसद के संयुक्त सत्र में जरदारी का यह 9वां संबोधन था। उनके इस भाषण के दौरान पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के सांसदों ने जमकर विरोध प्रदर्शन और नारेबाजी की, जिससे पूरे कार्यक्रम में खलल पड़ा। प्रदर्शनकारियों ने ‘गो, जरदारी, गो’ और ‘खान को रिहा करो’ के नारे लगाए।

ऑपरेशन सिंदूर

बीते साल अप्रैल में जम्मू और कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादी हमले के बाद भारतीय सेना ने मई में ऑपरेशन सिंदूर की शुरुआत की थी। इसके तहत पाकिस्तान क्षेत्र में प्रवेश कर आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाया गया था। इसके बाद दोनों देशों के बीच करीब चार दिनों तक संघर्ष चला था। हालांकि, पाकिस्तान के डीजीएमओ के अनुरोध के बाद सीजफायर की घोषणा कर दी गई थी। पुलवामा आतंकवादी हमले में 26 मासूम लोगों की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN