Home मनोरंजन समाचार भागम भाग 2 से गोविंदा के बाहर होने पर परेश रावल ने...

भागम भाग 2 से गोविंदा के बाहर होने पर परेश रावल ने कहा- उन्हें मिस करूंगा, लेकिन…

17
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/02/10/1200x900/prv_1770745292074_1770745301521.jpg

संक्षेप:

भागम भाग 2 को लेकर जबसे अनाउंसमेंट हुई सभी इस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड थे, लेकिन फिर खबर आई कि गोविंदा फिल्म का हिस्सा नहीं होंगे जिससे फैंस काफी निराश हुए। अब गोविंदा के बाहर होने पर परेश रावल ने जानें क्या कहा।

गोविंदा, अक्षय कुमार और परेश रावल की फिल्म भागम भाग को काफी पसंद किया गया है। आज भी इस फिल्म के फैंस इसे देखकर खुश होते हैं। अब काफी समय पहले खबर आई थी कि भागम भाग 2 आने वाली है। लेकिन कुछ समय पहले यह अपडेट आया कि इस सीक्वल में गोविंदा नहीं होंगे जिससे फैंस भी काफी निराश हुए थे। अब परेश ने गोविंदा के जाने और उनकी जगह लेने वाले मनोज बाजपेयी को लेकर बात की।

मनोज और अक्षय का अलग होगा कॉम्बिनेशन

बॉलीवुड हंगामा से बात करते हुए परेश ने कन्फर्म किया कि मनोज बाजपेयी ही गोविंदा को रिप्लेस कर रहे हैं, फिल्म में। अक्षय और मनोज के साथ काम करने पर परेश ने कहा, ‘ये एक अलग और यूनीक कॉम्बिनेशन होगा।’

गोविंदा के बाहर होने पर क्या बोले

गोविंदा के बाहर होने की वजह पर परेश ने कहा, ‘मुझे सच में कोई आइडिया नहीं। लेकिन हम गोविंदा को मिस जरूर करेंगे।’

परेश का फिल्म में डबल रोल

परेश ने फिल्म में डबल रोल करने पर भी बात की और कहा, ‘मैं एक्साइटेड हूं। मजा आएगा। धमाल होगा।’

ये भी पढ़ें:‘लोगों को मुझे बर्बाद करने की खुजली है’, गोविंदा ने अमिताभ का नाम लेकर खोली पोल!

पहले भी डबल रोल कर चुके हैं परेश

वैसे बता दें कि यह पहली बार नहीं जब परेश ने डबल रोल निभाया हो। इससे पहले वह अंदाज अपना अपना, जनम कुंडली और चोर मचाए शोर में काम कर चुके हैं डबल रोल में। वहीं ओए लकी लकी ओए में उन्होंने ट्रिपल रोल निभाया था।

गोविंदा काफी समय से फिल्मों से दूर

गोविंदा के बारे में बता दें कि वह काफी समय से सिल्वर स्क्रीन से गायब हैं। लास्ट वह 2019 में रिलीज हुई रंगीला राजा में नजर आए थे। फैंस अब उन्हें बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेताब हैं।

भागम भाग 2 की लीड एक्ट्रेस

भागम भाग 2 की बात करें तो इस फिल्म में अक्षय और परेश के साथ मीनाक्षी चौधरी भी नजर आने वाली हैं। यह उनकी वापसी है हिंदी सिनेमा में। लास्ट वह साल 2019 में रिलीज हुई अपस्टार्ट्स में नजर आई थीं। मीनाक्षी, अक्षय के अपोजिट नजर आएंगी। मनोज के साथ की लीडिंग लेडी की सर्च अभी जारी है।

ये भी पढ़ें:बाबू राव के बिना हेरा फेरी डिजास्टर, परेश ने बताया क्यों रिलीज में हो रही देरी

परेश-अक्षय की साथ में फिल्में

परेश और अक्षय इसके अलावा फिल्म हेरा फेरी 3, वेलकम टू द जंगल और भूत भंगला में नजर आने वाले हैं। भूत बंगला 10 अप्रैल को रिलीज होने वाली है। हेरा फेरी 3 की रिलीज डेट को लेकर अभी कोई अपडेट नहीं है और वेलकम टू द जंगल इसी साल जून में रिलीज हो सकती है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN