Home  लाइफस्टाइल समाचार ब्यूटी क्रिएटर ने बताया अपने लंबे-घने बालों का सीक्रेट, ये 3 बातें...

ब्यूटी क्रिएटर ने बताया अपने लंबे-घने बालों का सीक्रेट, ये 3 बातें ध्यान में रखकर चुनती हैं शैंपू!

14
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

हर किसी का हेयर टाइप और जरूरतों अलग-अलग होती हैं, जिन्हें ध्यान में रखकर ही शैंपू का चुनाव किया जाना चाहिए। इस बारे में ब्यूटी क्रिएटर नेहा ने कुछ टिप्स शेयर की हैं और बताया है कि अपने लिए अच्छा शैंपू कैसे चुनना चाहिए।

लंबे-घने बाल हर लड़की की चाहत होते हैं। इसके लिए वो तमाम तरह के हेयर केयर प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करती हैं, लेकिन बेसिक पर शायद ही उनका ध्यान जाता है। जी हां, सिर्फ महंगे तेल या हेयर मास्क से बात नहीं बनती, बल्कि सबसे बुनियादी जरूरत है एक सही शैंपू का चुनाव करना। एक अच्छा शैंपू बालों को सॉफ्ट, सिल्की बनाए रखता है, जिससे हेयर फॉल भी कम होता है। अब सवाल है कि बालों के लिए एक अच्छा शैंपू कैसे चुनें। दरअसल कोई शैंपू महंगे ब्रांड से है तो जरूरी नहीं है कि आपके बालों के लिए अच्छा ही होगा। हर किसी का हेयर टाइप और जरूरतों अलग-अलग होती हैं, जिन्हें ध्यान में रखकर ही शैंपू का चुनाव किया जाना चाहिए। इस बारे में ब्यूटी क्रिएटर नेहा ने कुछ टिप्स शेयर की हैं और बताया है कि अपने लिए अच्छा शैंपू कैसे चुनना चाहिए।

स्कैल्प टाइप के मुताबिक चुनें सही शैंपू

हर किसी का स्कैल्प टाइप अलग-अलग होता है। अपने लिए शैंपू चुनते हुए आपको इसका ध्यान जरूर रखना चाहिए। नेहा बताती हैं कि अगर आपकी स्कैल्प ऑयली है तो बैलेंसिंग शैंपू चुनें, जिसमें टी ट्री, ग्रीन टी और सैलिसिलिक एसिड जैसे इंग्रेडिएंट्स हों। हेवी ऑयल और सिलिकॉन अवॉइड करें। आमतौर पर ऑयली स्कैल्प के लिए आने वाले शैंपू ट्रांसपेरेंट होते हैं। वहीं अगर ड्राई स्कैल्प है तो हाइड्रेटिंग और सूदिंग फॉर्मूला चुनें जिसमें एलोवेरा, ग्लीसरीन जैसे जेंटल इंग्रेडिएंट्स हों। सेंसेटिव स्कैल्प है तो खुशबू रहित, सल्फेट फ्री और डर्मेटोलॉजिस्ट टेस्टेड शैंपू फॉर्मूला इस्तेमाल करें।

अपने हेयर टाइप से मैच करें शैंपू

अपने लिए सही शैंपू चुनते वक्त ये भी ध्यान रखें कि आपके बालों का टाइप क्या है। अगर आपके बाल बहुत पतले हैं, तो लाइट वेट, वॉल्यूमाइजिंग शैंपू यूज करें और हेवी ऑयल अवॉइड करें। वहीं बहुत घने और मोटे बालों के लिए मॉइश्चराइजिंग और स्मूदिंग फॉर्मूला चुनें, जिसमें आर्गन ऑयल और शिया बटर जैसे भरपूर पोषण देने वाले तत्व हों।

बाल घुंघराले या वेवी हैं तो सल्फेट फ्री शैंपू यूज करें, जिनमें शहद, पैंथेनोल जैसे Humectant मौजूद हों। ये तत्व बालों में मॉइश्चर बनाए रखते हैं, जिससे वो ज्यादा ड्राई नहीं होते और हाइड्रेट बने रहते हैं। इसके अलावा अगर आपके बाल स्ट्रेट और लो पोरोसिटी वाले हैं, तो बहुत ही जेंटल शैंपू यूज करें, जो बालों को लाइट हाइड्रेशन दे। बहुत हेवी बिल्डअप फॉर्मूला अवॉइड करें।

ऑल्टरनेट डेज पर दो शैम्पू यूज करें

नेहा बताती हैं कि दो शैंपू का इस्तेमाल करना हमेशा फायदेमंद रहता है। एक क्लेरिफाइंग शैंपू यूज करें, जिसे आप हफ्ते में इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे बिल्डअप रिमूव होता है। वहीं रेगुलर यूज के लिए कोई हाइड्रेटिंग और बैलेंसिंग शैंपू चूज करें, जिसे आप ऊपर दिए गए पैमानों के आधार पर सिलेक्ट कर सकती हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN