Home मनोरंजन समाचार बॉर्डर 2 के बाद सनी देओल का धमाका, इस दिन रिलीज हो...

बॉर्डर 2 के बाद सनी देओल का धमाका, इस दिन रिलीज हो रही है गबरू? कहानी बदल देगी एक्शन हीरो की इमेज

9
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/02/17/1200x900/ddddfdrtdggffvfstyfg_1771342282601_1771342286454.jpg

बॉलीवुड एक्टर सनी देओल बॉर्डर 2 के बाद जबरदस्त धमाका करने वाले हैं। एक्टर फिल्म गबरू लेकर आ रहे हैं जिसकी रिलीज डेट और कहानी की जानकारी सामने आई है। ये फिल्म सनी देओल की एक्शन हीरो की इमेज बदल देगी।

बॉलीवुड एक्टर सनी देओल अपनी फिल्म बॉर्डर 2 के धमाके के बाद अब गबरू लेकर आ रहे हैं। फिल्म का लंबे समय से इंतजार हो रहा था। अब रिलीज से जुड़ी जानकारी सामने आई है। ताजा रिपोर्ट की मानें तो ये फिल्म मई में थिएटर में दस्तक देने वाली है। फिल्म का डायरेक्शन शशांक उदापुरकर ने किया है और विशाल राणा, ओम छंगानी प्रोड्यूसर कर रहे हैं। इस फिल्म में सनी देओल अपनी इमेज से हटकर रोल में नजर आने वाले हैं। फिल्म की कहानी किरदार से जुड़ जाने वाली बताई जा रही है।

गबरू की रिलीज डेट

सनी देओल अभी तक अपनी शानदार एक्शन हीरो की इमेज के लिए मशहूर हैं। उन्हें गदर से लेकर बॉर्डर में अपनी दमदार आवाज, डायलॉग, एक्शन हीरो के तौर पर देखा गया है। लेकिन अब सनी देओल एक अनोखे किरदार में नजर आएंगे। फिल्म में उनका रोल एक मिडिल क्लास पारिवारिक आदमी का होगा जो मुश्किल समय में से हार नहीं मानता और फिर से खुद की तलाश में लग जाता है। वो इस बुरे समय को अपनाना सीखता है। 8 मई को रिलीज हो सकती है फिल्म।

सनी देओल का किरदार

वैरायटी इंडिया ने अपने सूत्र के हवाले से बताया कि फिल्म गबरू सनी देओल के लिए सिर्फ एक फिल्म नहीं है। बल्कि एक ऐसी कहानी है जो निजी तौर पर उन्हें पसंद आई और वो इससे खुद को जुड़ा हुआ पाते हैं। इस फिल्म में मुश्किल से घिरे आदमी के साहस, हिम्मत को दिखाया जाएगा। एक एक इमोशनल कर देने वाली कहानी होगी जिसके रिलीज के लिए मेकर्स स्ट्रेटेजी बना रहे हैं ताकि कहानी का सार अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचे।

फिल्म की कास्ट

सनी देओल की इस फिल्म में उनके साथ सिमरन और प्रीत कमानी नजर आएंगी। इस फिल्म के लिए मिथुन ने म्यूजिक दिया है जिसके गीत लिखे हैं सतिंदर सरताज, अनुराग सैकिया और सईद कादरी ने। ये फिल्म सनी देओल की इमेज बदल कर रख देगी। रिपोर्ट के मुताबिक गबरू इस साल 8 मई को थिएटर में रिलीज हो रही है। फिल्म की रिलीज को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

सनी देओल की अपकमिंग फिल्में

वर्क फ्रंट की बात करें तो सनी देओल अपनी फिल्म बॉर्डर 2 को लेकर खबरों में बने हुए हैं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त धमाका किया है। वहीं आने वाले समय में सनी गबरू के अलावा, नेटफ्लिक्स फिल्म इक्का, आमिर खान के प्रोडक्शन में बन रही फिल्म लाहौर 1947, नितेश तिवारी की रामायण में नजर आने वाले हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN