Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/02/09/1200x900/8th_feb_box_office_1770610833372_1770610845060.jpgसंक्षेप:
‘बॉर्डर 2’ और ‘मर्दानी 3’ लंबी रेस के घोड़े साबित हो रहे हैं, वहीं हालिया रिलीज ‘भाभीजी घर पर हैं’ और ‘वध 2’ दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में नाकाम रही हैं।
Border 2 vs Mardaani 3: सिनेमाघरों में इस समय सनी देओल और रानी मुखर्जी का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है। हाल ही में रिलीज हुई ‘भाभीजी घर पर हैं’ (0.2 करोड़ रुपये) और ‘वध 2’ (2.50 करोड़ रुपये) बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाईं, जिसका सीधा फायदा ‘बॉर्डर 2’ और ‘मर्दानी 3’ को मिल रहा है। ये दोनों फ़िल्में अपनी रिलीज के कई दिनों बाद भी मजबूती से टिकी हुई हैं। आइए आपको बताते हैं कि ‘बॉर्डर 2’ 18वें दिन और ‘मर्दानी 3’ 11वें दिन कितने करोड़ का कलेक्शन करेंगी।
प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
‘बॉर्डर-2’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
‘बॉर्डर-2’ को सिनेमाघरों में आए 17 दिन हो गए हैं। पहले हफ्ते फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस से 224.25 करोड़ रुपये की कमाई की थी। दूसरे हफ्ते फिल्म ने 70.15 का कलेक्शन किया। इस तरह, सनी देओल की फिल्म ने 17 दिनों में 302.40 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। आइए आपको अब फिल्म के 18वें दिन के कलेक्शन के बारे में बताते हैं।
Live Updates: Border 2 Day 18 Collection
सुबह 9 बजे तक – 0.02 करोड़ रुपये
सुबह 10 बजे तक – 0.04 करोड़ रुपये
‘मर्दानी-3’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
रानी मुखर्जी की फीमेल सेंट्रिक फिल्म ‘मर्दानी-3’ को बॉक्स ऑफिस पर आए 10 दिन हो गए हैं। फिल्म ने 10 दिन में भारतीय बॉक्स ऑफिस से 35.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। आइए आपको अब फिल्म के 11वें दिन की कमाई के बारे में बताते हैं।
Live Updates: Mardaani 3 Day 11 Collection
सुबह 9 बजे तक – 0.01 करोड़ रुपये
सुबह 10 बजे तक – 0.01 करोड़ रुपये
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



