Home  लाइफस्टाइल समाचार बेली फैट कम करने के लिए 1 सबसे अच्छी एक्सरसाइज कौन सी...

बेली फैट कम करने के लिए 1 सबसे अच्छी एक्सरसाइज कौन सी है? डॉ बर्ग ने बताया

11
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Belly Fat Loss Tips: बढ़े हुए बेली फैट को कम करना है तो डाइट के साथ एक्सरसाइज करने भी जरूरी है। अब सवाल है कि फ्लैट बेली के लिए बेस्ट एक्सरसाइज कौन सी है? डॉ एरिक बर्ग ने ऐसी ही एक एक्सरसाइज के बारे में बताया है, जो उनके मुताबिक फ्लैट बेली के लिए सबसे बेस्ट है।

वेट लॉस करना चैलेंजिंग होता है। खासतौर से जब बात बेली फैट को कम करने की होती है, तब तो ये और भी मुश्किल होता है। आप खुद भी नोटिस करेंगे कि पेट के आसपास चर्बी जमा भी जल्दी होती है और जाती भी सबसे बाद में है। आजकल तो बेली फैट बहुत ही कॉमन होता जा रहा है। ऑफिस में घंटों बैठे रहना, फिजिकल एक्टिविटी का अभाव, खराब खानपान, सही नींद न लेना और बढ़ता तनाव इसके पीछे की कुछ मुख्य वजह हैं। जाहिर है बढ़े हुए बेली फैट को कम करना है तो डाइट के साथ एक्सरसाइज करने भी जरूरी है। अब सवाल है कि फ्लैट बेली के लिए बेस्ट एक्सरसाइज कौन सी है? डॉ एरिक बर्ग ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए ऐसी ही एक एक्सरसाइज के बारे में बताया है, जो उनके मुताबिक फ्लैट बेली के लिए सबसे बेस्ट है।

फ्लैट बेली के लिए सबसे अच्छी एक्सरसाइज कौन सी है?

फ्लैट बेली के लिए आमतौर पर लोग क्रंचेज, प्लैंक, सिट-अप्स और कार्डियो वर्कआउट करते हैं। लेकिन जब बात सबसे बेस्ट एक्सरसाइज की हो तो इनसे भी इफेक्टिव एक और वर्कआउट है, जो बेली फैट कम करने के लिए सबसे ज्यादा इफेक्टिव माना गया है। डॉ एरिक बर्ग के मुताबिक ये एक्सरसाइज है खाली पेट वॉक करना। खासतौर से जब सुबह खाली पेट आप वॉक करते हैं, तो ये फैट बर्निंग में काफी इफेक्टिव साबित होता है।

फास्टिंग स्टेट में वॉक करने का साइंस क्या है?

रातभर सोने के दौरान लगभग 8-10 घंटे तक आपकी बॉडी फास्टिंग मोड में रहती है। इस दौरान शरीर के ग्लाइकोजेन स्टोर्स (कार्बोहाइड्रेट से मिलने वाली ऊर्जा) कम हो जाते हैं। ऐसे में जब आप सुबह खाली पेट वॉक करना शुरू करते हैं, तो शरीर को तुरंत एनर्जी की जरूरत होती है। चूंकि ग्लाइकोजेन कम होता है, इसलिए शरीर एनर्जी के लिए फैट स्टोर्स का इस्तेमाल करना शुरू कर देता है। इसे फैट ऑक्सीडेशन कहा जाता है। इससे फैट लॉस काफी तेजी से होता है और खासतौर से बेली के आसपास का फैट भी तेजी से पिघलने लगता है।

बेली फैट कम करने के लिए क्या सिर्फ वॉक करना काफी है?

डॉ एरिक बर्ग बताते हैं कि फैट लॉस में डाइट की भूमिका 80 प्रतिशत तक होती है, वहीं एक्सरसाइज की भूमिका 15 परसेंट होती है। ऐसे में अगर आप वेट लॉस के लिए ट्राई कर रहे हैं, तो अपनी डाइट पर ध्यान जरूर दें। अपनी डाइट में शुगर, ऑयल, प्रोसेस्ड फूड, जंक फूड की मात्रा कम करें और प्रोटीन रिच फूड्स शामिल करें। वहीं अगर आप डाइट के साथ-साथ सुबह वॉक को भी अपने रूटीन में शामिल करते हैं, तो फैट बर्निंग प्रॉसेस और भी तेजी से होता है।

कैसे और कितनी देर वॉक करें?

फिटनेस एक्सपर्ट्स आमतौर पर सलाह देते हैं कि आपको रोजाना 30-45 मिनट तक कि वॉक जरूर करनी चाहिए। शुरुआत आप 20 मिनट की वॉक से कर सकते हैं, लेकिन सबसे जरूरी है कि इसे नियमित रूप से करें। गति बहुत ज्यादा तेज या धीमी ना रखें। इतनी स्पीड हो कि आप बातचीत आराम से कर सकें लेकिन गाना ना गा पाएं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN