Home  लाइफस्टाइल समाचार बिना मेकर के बन जाएगी सॉफ्ट इडली, कटोरी वाली ये ट्रिक करेगी...

बिना मेकर के बन जाएगी सॉफ्ट इडली, कटोरी वाली ये ट्रिक करेगी कमाल, आप भी करें ट्राई

11
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

संक्षेप:

इडली-सांभर खाना सेहत के लिए काफी हेल्दी होता है और ये क्विक नाश्ता है, जो जल्दी बन भी जाता है। लेकिन अगर आपके पास इडली मेकर नहीं है, तो कटोरी में इसे आसानी से बना सकते हैं।

इडली-सांभर साउथ इंडियन की फेमस डिश है, जिसे लोग नाश्ते में खाना पसंद करते हैं। इडली काफी हल्की होती है लेकिन इसे खाने से पेट अच्छे से भर सकता है। इडली में फाइबर की मात्रा काफी ज्यादा होती है, जो पेट को लंबे समय तक भरा रखती है और शरीर को हेल्दी रखने में हेल्प करती है। बाजार की इडली खरीदकर खाने से अच्छा है कि आप घर पर इडली बनाएं। अगर मेकर नहीं हैं, तो कटोरी में इडली बनाएं। जी हां, इडली बनाने के लिए आपको बस कटोरी चाहिए। चलिए इडली बनाने का पूरा तरीका बताते हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इडली बनाने की सामग्री

चावल – 3 कप

उड़द की दाल (धुली हुई) – 1 कप

बेकिंग सोड़ा – 1/2 टी स्पून

तेल या घी

नमक – स्वादानुसार

बैटर कैसे बनाएं

इडली का बैटर बनाने के लिए चावल और उड़द की दाल को अच्छे से धोकर और साफ करें। फिर दोनों को अलग-अलग रातभर करीब 8-9 घंटे के लिए इन्हें भिगोकर रख दें। अब दोनों को मिक्सर में पीसकर पेस्ट बनाएं और फिर एक बाउल में मिलाकर मिक्स करें। इस मिक्सचर में बेकिंग सोडा, नमक मिलाकर खमीर उठने के लिए किसी गर्म जगह पर 5-6 घंटे के लिए रख दें। अगर इडली का बैटर गाढ़ा लग रहा हो, तो उसमें थोड़ा सा पानी मिलाएं।

कटोरी में बनाने का तरीका

पहले एक तसला लें और उसमें पानी भरकर खौलने के लिए रखें। इसके ऊपर जाली वाली थाली गर्म होने के लिए रखें। फिर स्टील की कटोरी लें और उसमें घी या तेल चिकनाई के लिए लगाएं। अब इन कटोरियों में इडली वाला बैटर भरें और जाली वाली थाली पर रखें। ऊपर से किसी ढक्कन से 10 मिनट के लिए कवर करें। कुछ देर बाद आप इडली को पलटकर दूसरी तरफ भी ऐसे ही पका सकते हैं। बस आपकी इडली बनकर तैयार हो जाएगी। इसे आप सांभर और नारियल की चटनी के साथ सर्व करें।

ये भी पढ़ें:बाजार की तरह बनाने हैं सॉफ्ट-स्पंजी रसगुल्ले, दूध में मिलाएं बस 1 चीज
ये भी पढ़ें:गाजर-मटर का सीजन जाने से पहले बना लें चटपटा अचार, सालभर नहीं होगा खराब!
ये भी पढ़ें:बाजार जैसा मोजरेला चीज घर पर कैसे बनाएं? शेफ से जान लें सिंपल तरीका

SOURCE : LIVE HINDUSTAN