Home  लाइफस्टाइल समाचार बिना मेकअप के भी दिखेंगी सुंदर,जानें 6 सीक्रेट्स जो आपको अंदर से...

बिना मेकअप के भी दिखेंगी सुंदर,जानें 6 सीक्रेट्स जो आपको अंदर से रखेंगे ‘कैमरा रेडी’

12
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

संक्षेप:

बिना मेकअप के ‘ग्लो’ करना पूरी तरह से आपकी सेहत, अनुशासन और स्किन की बुनियादी देखभाल पर निर्भर करता है। आइए जानते हैं ऐसे ब्यूटी हैक्स, जिनकी मदद से आप भी पा सकते हैं बिना मेकअप कैमरा रेडी’ लुक।

असली खूबसूरती वो नहीं होती, जो मेकअप की परतों के पीछे छिपी हुई रहती है, बल्कि वो है जो सुबह बिना चेहरा धोए भी फ्रेश और ग्लोइंग लुक देती है। अक्सर लोग चेहरे की चमक बनाए रखने के लिए महंगे कॉस्मेटिक्स का सहारा लेते हैं, जो लंबे समय में केमिकल मौजूद होने की वजह से आपकी त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे में क्या आप जानते हैं 6 ब्यूटी हैक्स ऐसे हैं, जो आपकी त्वचा को बिना नुकसान पहुंचाएं दमकता निखार दे सकते हैं। जी हां, बिना मेकअप के ‘ग्लो’ करना पूरी तरह से आपकी सेहत, अनुशासन और स्किन की बुनियादी देखभाल पर निर्भर करता है। आइए जानते हैं ऐसे ब्यूटी हैक्स, जिनकी मदद से आप भी पा सकते हैं बिना मेकअप कैमरा रेडी’ लुक।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

ये भी पढ़ें:पीली ही नहीं नीली भी होती है हल्दी, जानें फायदे और कैसे है नॉर्मल हल्दी से अलग

बिना मेकअप के सुंदर दिखने के ब्यूटी हैक्स

त्वचा को हाइड्रेट रखें

दिन में कम से कम 8-10 गिलास पानी पिएं। ऐसा करने से चेहरे के टॉक्सिन्स बाहर निकालने की वजह से त्वचा पर नेचुरल निखार आता है। हफ्ते में 2-3 बार नारियल पानी पीने से त्वचा में नमी बनी रहती है।

‘CTM’ रूटीन को फॉलो करें

बिना मेकअप के त्वचा को हेल्दी और ग्लोइंग बनाए रखने के लिए स्किन का साफ और हेल्दी रखना जरूरी है। इसके लिए दिन में दो बार माइल्ड फेसवॉश से चेहरा धोएं। टोनिंग करने के लिए गुलाब जल का इस्तेमाल टोनर की तरह करें, यह रोमछिद्रों को टाइट रखता है। चेहरे को मॉइस्चराइज रखने के लिए अपनी स्किन टाइप के अनुसार मॉइस्चराइजर जरूर लगाएं।

सनस्क्रीन भी है जरूरी

भले ही आप घर के अंदर हों, SPF 30 या उससे ऊपर का सनस्क्रीन चेहरे को यूवी किरणों से बचाने के लिए जरूर लगाएं। यह पिगमेंटेशन, काले धब्बे और समय से पहले आने वाली झुर्रियों से बचाव करता है।

आंखों और होंठों का ख्याल रखें

डार्क सर्कल्स से बचाव करने के लिए 7-8 घंटे की नींद लें। आंखों के नीचे ठंडे टी-बैग्स या खीरे के स्लाइस रखें। होंठों का गुलाबी निखार बनाए रखने के लिए रात को सोते समय होंठों पर घी या मलाई लगाएं। हफ्ते में एक बार चीनी और शहद से होंठों को स्क्रब करें।

आइब्रो और बालों को संवारें

अच्छी तरह से बनी हुई आइब्रो आपके चेहरे को एक स्ट्रक्चर देती हैं और आप बिना मेकअप के भी प्रेजेंटेबल लगती हैं। बालों को साफ रखें और अपने चेहरे के हिसाब से एक अच्छा हेयरकट लें।

अच्छी डाइट और एक्सरसाइज

अपनी डाइट में फल, हरी सब्जियां और नट्स शामिल करें। रोजाना 20 मिनट की एक्सरसाइज या योग करने से चेहरे पर ‘ब्लड सर्कुलेशन’ बढ़ता है, जिससे चेहरे पर नेचुरल गुलाबी निखार आता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN