Home व्यापार समाचार बासमती चावल एक्सपोर्ट करने वाली कंपनी का IPO खुल रहा, 24 मार्च...

बासमती चावल एक्सपोर्ट करने वाली कंपनी का IPO खुल रहा, 24 मार्च से दांव लगा पाएंगे निवेशक

7
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

IPO News: बासमती चावल की निर्यातक अमीर चंद जगदीश कुमार (एक्सपोर्ट्स) लिमिटेड (Amir Chand Jagdish Kumar (Exports) IPO) का 440 करोड़ रुपये का आईपीओ 24 मार्च को खुलकर 27 मार्च को बंद होगा।

IPO News: बासमती चावल की निर्यातक अमीर चंद जगदीश कुमार (एक्सपोर्ट्स) लिमिटेड (Amir Chand Jagdish Kumar (Exports) IPO) का 440 करोड़ रुपये का आईपीओ 24 मार्च को खुलकर 27 मार्च को बंद होगा। RHP के अनुसार, एंकर निवेशक 23 मार्च को शेयरों के लिए बोली लगा सकेंगे। कंपनी की तरफ से अभी प्राइस बैंड का ऐलान नहीं किया गया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

आईपीओ से जुटाए पैसों का क्या करेगी कंपनी

हरियाणा की इस कंपनी का आईपीओ पूरी तरह फ्रेश इश्यू पर आधारित है और इसमें कोई बिक्री पेशकश (ओएफएस) शामिल नहीं है। कंपनी इस राशि का इस्तेमाल अपनी कार्यशील पूंजी की जरूरतों को पूरा करने और सामान्य कॉरपोरेट कामकाज के लिए करेगी।

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने अक्टूबर, 2025 में कंपनी को आईपीओ के लिए मंजूरी दी थी। पहले कंपनी के आईपीओ के आकार 550 करोड़ रुपये था, जिसे बाद में घटाकर 440 करोड़ रुपये कर दिया गया।

किसके लिए आईपीओ में कितना हिस्सा?

क्वालीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए अधिकतम 50 प्रतिशत हिस्सा आरक्षित रहेगा। वहीं, रिटेल निवेशकों के लिए कम से कम 35 प्रतिशत हिस्सा रिजर्व रहेगा। वहीं, एनआईआई के लिए 15 प्रतिशत हिस्सा रिजर्व रखा जाएगा।

कंपनी की वित्तीय स्थिति कैसी है?

अमीर चंद जगदीश कुमार (एक्सपोर्ट्स) लिमिटेड भारत में बासमती चावल का प्रसंस्करण करने वाली और निर्यातक कंपनी है। कंपनी अपने उत्पादों का मूल ब्रांड ‘एयरोप्लेन’ के नाम से मार्केटिंग करती है। 31 दिसंबर, 2024 को खत्म हुई नौ माह की अवधि में कंपनी का परिचालन राजस्व 1,421.3 करोड़ रुपये और नेट प्रॉफिट 48.77 करोड़ रुपये रहा है। कंपनी के शेयर को बीएसई और एनएसई पर लिस्ट किया जाएगा।

इन्वेस्टर्स गेन की रिपोर्ट के अनुसार ग्रे मार्केट में आईपीओ को लेकर कोई हलचल नहीं है। मौजूदा समय में यह आईपीओ जीरो रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN