Home  लाइफस्टाइल समाचार बालों में लगा रहीं मेहंदी तो पेस्ट में मिलाएं ये 3 चीजें,...

बालों में लगा रहीं मेहंदी तो पेस्ट में मिलाएं ये 3 चीजें, गहरे रंग के साथ ग्रोथ भी होगी डबल!

11
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

DIY Mehndi Paste: मेंहदी का पेस्ट बनाएं तो उसमें कुछ और भी चीजें एड कर दें, जिससे बालों में रंगत और शाइन भी काफी अच्छी आएगी। साथ ही बालों को गहराई से पोषण भी मिलेगा और ग्रोथ में भी काफी मदद मिलेगी।

सफेद बालों को नेचुरली कलर करने के लिए मेंहदी का इस्तेमाल काफी कॉमन है। मेंहदी ना सिर्फ बालों को प्राकृतिक रूप से रंगने का काम करती है, बल्कि उन्हें नेचुरली कंडीशन भी करती है। सही तरह से अगर मेंहदी का मिक्स बनाया जाए तो बालों की ग्रोथ में भी मेंहदी काफी असरदार साबित हो सकती है। अब तो वैसे भी गर्मियां शुरू हो गई हैं, ये बेस्ट टाइम है जब आप अपने बालों में मेहंदी नियमित अंतराल पर लगा सकती हैं। बस मेंहदी का पेस्ट बनाएं तो उसमें कुछ और भी चीजें एड कर दें, जिससे बालों में रंगत और शाइन भी काफी अच्छी आएगी। साथ ही बालों को गहराई से पोषण भी मिलेगा और ग्रोथ में भी काफी मदद मिलेगी। ये सभी इंग्रीडिएंट्स बालों के लिए काफी फायदेमंद माने जाते हैं। तो चलिए फटाफट से जान लेते हैं मेंहदी का पेस्ट कैसे बनाना है।

बालों के लिए मेंहदी का पेस्ट कैसे बनाएं?

बाजार से आप कोई भी नेचुरल मेंहदी का पैकेट खरीद कर ला सकते हैं। ध्यान रहे इंग्रीडिएंट लिस्ट जरूर चेक कर लें, इसमें केमिकल मौजूद नहीं होने चाहिए। अब 3-4 गुड़हल के फूल (हिबिस्कस) ले कर उन्हें गर्म पानी में 10 मिनट के लिए भिगोकर रख दें। इसे हाथों से अच्छी तरह रगड़ेंगे तो गुड़हल का जेल बनकर तैयार हो जाएगा।

इसके बाद चुकंदर को पीसकर पेस्ट बना लें। साथ में थोड़ा सा चायपत्ती का पानी भी पका लें। मेंहदी पाउडर में ये तीनों चीजें (गुड़हल के फूल का जेल, चुकंदर का रस और चायपत्ती का पानी) एड करें और मेंहदी का पेस्ट बनाकर तैयार करें। आपको इसमें सादा पानी बिल्कुल भी इस्तेमाल नहीं करना है। इसे लोहे की कढ़ाही में बनाएं और रात भर के लिए रखकर छोड़ दें। सुबह अच्छी तरह मिक्स करें और बालों में अप्लाई करें।

बालों में मेहंदी कैसे अप्लाई करें?

ध्यान रखें मेंहदी को हमेशा साफ बालों में लगाना चाहिए। बालों के छोटे-छोटे पोर्शन लें और मेंहदी अप्लाई करते जाएं। पूरे बालों को जड़ से ले कर सिरे तक अच्छी तरह से मेंहदी में कवर कर दें। इसे लगाकर कम से कम 2 घंटों के लिए छोड़ दें। फिर बिना शैंपू के सिर्फ पानी की मदद से वॉश कर लें। बाल अच्छे से सूख जाएं तो सरसों के तेल की मालिश करें, फिर अगले दिन शैंपू से वॉश कर लें।

बालों में मेंहदी लगाने से क्या-क्या फायदे होंगे?

अगर आप इस तरह से मेंहदी का पेस्ट बनाकर लगाते हैं तो कई फायदे हो सकते हैं। सबसे पहले तो इससे आपके बालों में काफी खूबसूरत सा लाल रंग आता है और बाल शाइन भी करते हैं। इसके अलावा अगर आपके बाल डैमेज हो गए हैं, तो ये नेचुरल मास्क रिपेयर में काफी मदद करता है। ये नेचुरल कंडीशनर की तरह काम करता है, जिससे बाल सॉफ्ट और सिल्की होते हैं, साथ ही हेयर ग्रोथ में भी मदद मिलती है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN