Home व्यापार समाचार बाजार में भूचाल, फिर भी रॉकेट बना यह छोटकू शेयर, विजय केडिया...

बाजार में भूचाल, फिर भी रॉकेट बना यह छोटकू शेयर, विजय केडिया ने खरीदे हैं कंपनी के और शेयर

33
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

बाजार में हाहाकार के बाद भी महामाया लाइफसाइंसेज के शेयर सोमवार को 8% से अधिक चढ़कर 168.65 रुपये पर पहुंच गए हैं। विजय केडिया ने महामाया लाइफसाइंसेज पर दांव बढ़ाया है। केडिया ने कंपनी के 1.69 लाख और शेयर खरीदे हैं।

घरेलू शेयर बाजार में भूचाल के बाद भी एक छोटी कंपनी महामाया लाइफसाइंसेज के शेयरों में तूफानी तेजी आई है। महामाया लाइफसाइंसेज के शेयर सोमवार को BSE में 8 पर्सेंट से अधिक के उछाल के साथ 168.65 रुपये पर पहुंच गए हैं। पिछले 5 दिन में कंपनी के शेयरों में 19 पर्सेंट से अधिक की तेजी देखने को मिली है। शेयर बाजार के दिग्गज निवेशक विजय केडिया ने महामाया लाइफसाइंसेज पर अपना दांव लगाया है। केडिया ने कंपनी के और शेयर खरीदे हैं। महामाया लाइफसाइंसेज लिमिटेड, पेस्टिसाइड्स एंड एग्रोकेमिकल्स इंडस्ट्री से जुड़ी है।

विजय केडिया ने महामाया लाइफसाइंसेज के 1.69 लाख शेयर और खरीदे
दिग्गज इनवेस्टर विजय केडिया ने महामाया लाइफसाइंसेज पर अपना दांव बढ़ाया है। केडिया ने कंपनी के 1.69 लाख शेयर और खरीदे हैं। इतने शेयर कंपनी में 0.72 पर्सेंट हिस्सेदारी के बराबर है। विजय केडिया ने अपनी इनवेस्टमेंट फर्म केडिया सिक्योरिटीज प्राइवेट लिमिटेड के जरिए यह शेयर खरीदे हैं। केडिया ने 146.36 रुपये प्रति शेयर के दाम पर ये शेयर खरीदे। इस ट्रांजैक्शन की टोटल वैल्यू 2.48 करोड़ रुपये रही। इससे पहले, विजय केडिया की इनवेस्टमेंट फर्म केडिया सिक्योरिटीज ने 140 रुपये प्रति शेयर के एवरेज प्राइस पर करीब 8.92 लाख शेयर खरीदे थे। इस ट्रांजैक्शन की वैल्यू 12.48 करोड़ रुपये थी। 1.69 लाख शेयर खरीदने के बाद महामाया लाइफसाइंसेज में केडिया की हिस्सेदारी बढ़कर 4.53 पर्सेंट पहुंच गई है। 18 नवंबर 2025 के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के मुताबिक, कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 56.35 पर्सेंट है, जबकि पब्लिक शेयरहोल्डिंग 43.65 पर्सेंट है।

IPO में 114 रुपये था कंपनी के शेयर का दाम
महामाया लाइफसाइंसेज लिमिटेड के आईपीओ में शेयर का दाम 114 रुपये था। कंपनी का आईपीओ दांव लगाने के लिए 11 नवंबर 2025 को खुला था और यह 13 नवंबर तक ओपन रहा। महामाया लाइफसाइंसेज लिमिटेड का आईपीओ टोटल 1.63 गुना सब्सक्राइब हुआ था। कंपनी के शेयर 18 नवंबर 2025 को 115 रुपये पर लिस्ट हुए थे। लिस्टिंग वाले दिन कंपनी के शेयर 116 रुपये पर बंद हुए। महामाया लाइफसाइंसेज की शुरुआत साल 2002 में हुई है। कंपनी क्रॉप प्रोटेक्शन प्रॉडक्ट्स, फसलों और सॉइल हेल्थ मैनेजमेंट के लिए काम आने वाले बायोप्रॉडक्ट्स की मैन्युफैक्चरिंग और एक्सपोर्ट करती है। पेस्टिसाइड्स फॉर्म्युलेशंस की मैन्युफैक्चरिंग और इंडियन एग्रोकेमिकल कंपनियों, मल्टीनेशनल कॉरपोरेशंस को बल्क प्रॉडक्ट्स की सप्लाई में कंपनी का स्पेशलाइजेशन है।

लिस्टिंग के बाद से 43% से ज्यादा उछल गए शेयर
18 नवंबर 2025 को लिस्टिंग के बाद से महामाया लाइफसाइंसेज के शेयर 43 पर्सेंट से ज्यादा चढ़ गए हैं। महामाया लाइफसाइंसेज के शेयर 115 रुपये पर लिस्ट हुए थे। कंपनी के शेयर 30 मार्च 2026 को 168.65 रुपये पर पहुंच गए हैं। महामाया लाइफसाइंसेज के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 205.05 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 111 रुपये है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN