Home व्यापार समाचार बाजार में भूचाल के बीच इस शेयर ने बनाया नया रिकॉर्ड, 8000...

बाजार में भूचाल के बीच इस शेयर ने बनाया नया रिकॉर्ड, 8000 रुपये के पार पहुंचा दाम

10
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

बाजार में आए भूचाल के बीच पॉलीकैब इंडिया के शेयरों ने नया रिकॉर्ड बना दिया। पॉलीकैब इंडिया के शेयर मंगलवार को BSE में इंट्राडे के दौरान 2 पर्सेंट से अधिक के उछाल के साथ 8145.90 रुपये पर पहुंच गए।

घरेलू शेयर बाजार में मंगलवार को आए भूचाल के बीच इलेक्ट्रिकल केबल्स बनाने वाली कंपनी पॉलीकैब इंडिया के शेयरों ने नया रिकॉर्ड बना दिया। बीएसई सेंसेक्स मंगलवार को 1000 अंक से ज्यादा टूट गया। हालांकि, इस तेज गिरावट में भी पॉलीकैब इंडिया के शेयर ऑल टाइम हाई पर जा पहुंचे। पॉलीकैब इंडिया के शेयर मंगलवार को BSE में इंट्राडे के दौरान 2 पर्सेंट से अधिक के उछाल के साथ 8145.90 रुपये पर पहुंच गए। कारोबार के आखिर में कंपनी के शेयर 8118.40 रुपये पर बंद हुए हैं। पिछले एक महीने में कंपनी के शेयरों में 20 पर्सेंट का उछाल आया है।

52 हफ्ते के निचले स्तर से 80% से ज्यादा उछल गए शेयर
पॉलीकैब इंडिया (Polycab India) के शेयर अपने 52 हफ्ते के निचले स्तर से 80 पर्सेंट से अधिक चढ़ गए हैं। केबल्स बनाने वाली कंपनी पॉलीकैब इंडिया के शेयर 28 फरवरी 2025 को 4,557.45 रुपये पर थे। यह कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का निचला स्तर है। पॉलीकैब इंडिया के शेयर 24 फरवरी 2026 को 8118.40 रुपये पर बंद हुए हैं। पिछले एक साल में पॉलीकैब इंडिया के शेयरों में 39 पर्सेंट की तेजी देखने को मिली है।

5 साल में 507% से अधिक चढ़ गए हैं शेयर
पॉलीकैब इंडिया (Polycab India) के शेयर पिछले 5 साल में 507 पर्सेंट से ज्यादा उछल गए हैं। केबल कंपनी के शेयर 26 फरवरी 2021 को 1336.65 रुपये पर थे। पॉलीकैब इंडिया के शेयर 24 फरवरी 2026 को 8118.40 रुपये पर पहुंच गए हैं। पिछले 4 साल में कंपनी के शेयरों में 248 पर्सेंट की तेजी आई है। पिछले 3 साल में कंपनी के शेयर 164 पर्सेंट उछल गए हैं। दो साल में पॉलीकैब इंडिया के शेयरों में 68 पर्सेंट से अधिक की तेजी देखने को मिली है। ब्रोकरेज हाउस मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज ने पॉलीकैब इंडिया के शेयरों पर बाय रेटिंग बनाए रखी है। ब्रोकरेज हाउस ने कंपनी के शेयरों के लिए 9600 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। यह बात बिजनेस स्टैंडर्ड की एक रिपोर्ट में कही गई है।

तीसरी तिमाही में कंपनी को 630 करोड़ रुपये का मुनाफा
पॉलीकैब इंडिया (Polycab India) को चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 630.2 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है। एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी को 464.3 करोड़ रुपये का प्रॉफिट हुआ था। हालांकि, तिमाही आधार पर कंपनी का मुनाफा 9 पर्सेंट घटा है। चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में कंपनी को 693 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। पॉलीकैब इंडिया का रेवेन्यू चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में सालाना आधार पर 46 पर्सेंट बढ़कर 7636.1 करोड़ रुपये रहा है। एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी का रेवेन्यू 5226.1 करोड़ रुपये था।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN