Home व्यापार समाचार बाजार में उतरते ही लुढ़क गया यह शेयर, फिर पलटी चाल और...

बाजार में उतरते ही लुढ़क गया यह शेयर, फिर पलटी चाल और 16% चढ़कर 400 रुपये के पार पहुंचा शेयर

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

कमजोर लिस्टिंग के बाद पीएनजीएस रेवा डायमंड ज्वैलरी के शेयरों में तेज उछाल आया। कंपनी के शेयर BSE में इंट्राडे के दौरान 16% के उछाल के साथ 433.55 रुपये पर पहुंच गए। वहीं, NSE में कंपनी के शेयर 433 रुपये पर जा पहुंचे।

पीएनजीएस रेवा डायमंड ज्वैलरी की शेयर बाजार में कमजोर शुरुआत हुई। पीएनजीएस रेवा डायमंड ज्वैलरी के शेयर बुधवार को बाजार में उतरते ही लुढ़क गए। कंपनी के शेयर मंगलवार को BSE में 3.63 पर्सेंट के डिस्काउंट के साथ 372 रुपये पर लिस्ट हुए। वहीं, NSE पर पीएनजीएस रेवा डायमंड ज्वैलरी के शेयर 2.85 पर्सेंट के डिस्काउंट के साथ 375 रुपये पर लिस्ट हुए। हालांकि, लिस्टिंग के बाद पीएनजीएस रेवा डायमंड ज्वैलरी के शेयरों की चाल पलट गई और शेयरों में तूफानी तेजी देखने को मिली।

लिस्टिंग के बाद 16% उछल गए कंपनी के शेयर
कमजोर लिस्टिंग के बाद पीएनजीएस रेवा डायमंड ज्वैलरी के शेयरों में तेज उछाल आया। कंपनी के शेयर BSE में इंट्राडे के दौरान 16 पर्सेंट के उछाल के साथ 433.55 रुपये पर पहुंच गए। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में कंपनी के शेयर 433 रुपये पर जा पहुंचे। कंपनी जेम्स एंड ज्वैलरी इंडस्ट्री से जुड़ी है। पीएनजीएस रेवा डायमंड ज्वैलरी का आईपीओ दांव लगाने के लिए 24 फरवरी 2026 को खुला था और यह 26 फरवरी तक ओपन रहा। आईपीओ में कंपनी के शेयर का दाम 386 रुपये था। पीएनजीएस रेवा डायमंड ज्वैलरी के आईपीओ का टोटल साइज 380 करोड़ रुपये तक का था।

IPO पर लगा 1.30 गुना दांव
पीएनजीएस रेवा डायमंड ज्वैलरी (PNGS Reva Diamond Jewellery) के आईपीओ पर टोटल 1.30 गुना दांव लगा। कंपनी के आईपीओ में एंप्लॉयीज कैटेगरी में 7.08 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। वहीं, आम निवेशकों का कोटा 1.37 गुना सब्सक्राइब हुआ। पीएनजीएस रेवा डायमंड ज्वैलरी के आईपीओ में गैर संस्थागत निवेशकों (NII) की कैटेगरी में 1.62 गुना दांव लगा, जबकि क्वॉलीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) का कोटा 1.10 गुना सब्सक्राइब हुआ।

क्या करती है कंपनी
पीएनजीएस रेवा डायमंड ज्वैलरी, ज्वैलरी बिजनेस में सक्रिय है। कंपनी डायमंड, प्रेशस और सेमी-प्रेशस स्टोन्स से बनी ज्वैलरी ऑफर करती है। कंपनी अपने ज्वैलरी प्रॉडक्ट्स को रेवा ब्रांड के तहत बेचती है। कंपनी रिंग्स, ईयररिंग्स, नेकलेस, बैंगल्स, ब्रैसलेट, मंगलसूत्र, नोज रिंग्स और चेन की व्यापक रेंज ऑफर करती है। 30 सितंबर 2025 तक के डेटा के मुताबिक, कंपनी 13 अलग-अलग खास ज्वैलरी कलेक्शंस ऑफर करती है। रेड हेयरिंग प्रॉस्पेक्ट्स के मुताबिक, कंपनी के महाराष्ट्र, गुजरात और कर्नाटक के 25 शहरों में 34 स्टोर्स हैं। पीएनजीएस रेवा डायमंड ज्वैलरी, आईपीओ से जुटाई गई रकम का इस्तेमाल 15 नए स्टोर्स खोलने में करेगी। इसके अलावा, कंपनी इन नए स्टोर्स के मार्केटिंग और प्रमोशन में भी आईपीओ से जुटाई गई रकम का इस्तेमाल करेगी। कंपनी जनरल कॉरपोरेट पर्पज में भी इस फंड को यूज करेगी।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN