Home विश्व समाचार बांग्लादेश में वोटिंग से पहले हिंदू युवक की मिली लाश, दोनों पैर...

बांग्लादेश में वोटिंग से पहले हिंदू युवक की मिली लाश, दोनों पैर बंधे थे; हत्या की आशंका

14
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

संक्षेप:

पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का दावा है कि वह हर एंगल से इस मामले की जांच कर रही है। आपको बता दें कि हाल ही में एक हिंदू व्यापारी की भी वहां हत्या कर दी गई थी।

बांग्लादेश में आज आम चुनाव के लिए वोट डाले जा रहे हैं। इससे ठीक पहले चम्पारा इलाके के एक चाय बागान से एक हिंदू युवक की लाश मिली है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, रतन साहूकार नामक युवक की हत्या की आशंका जताई जा रही है। उसकी शरीर पर चोट के निशान थे। लाश खून से लथपथ थी। उसके दोनों पैर भी बंधे हुए थे। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का दावा है कि वह हर एंगल से इस मामले की जांच कर रही है। आपको बता दें कि हाल ही में एक हिंदू व्यापारी की भी वहां हत्या कर दी गई थी।

आपको बता दें कि इससे पहले बांग्लादेश के ही मयमनसिंह जिले के त्रिशाल उपजिला में अज्ञात लोगों ने 62 साल के एक हिंदू व्यापारी की उसकी दुकान के अंदर धारदार हथियारों से हमला करके हत्या कर दी थी। पीड़ित की पहचान साउथकंडा गांव के निवासी सुसेन चंद्र सरकार के रूप में हुई थी जो भाई भाई एंटरप्राइज के मालिक थे। हमलावरों ने सरकार पर धारदार हथियार से हमला करने के बाद उन्हें दुकान के अंदर छोड़ दिया तथा शटर बंद कर दिए। सरकार का परिवार उन्हें ढूंढ रहा था और जब उन्होंने दुकान के शटर खोले, तो वह खून से लथपथ पाए गए।

पीड़ित के बेटे सुजान सरकार ने स्थानीय मीडिया से, ‘‘हमारा चावल का पुराना कारोबार है। किसी से हमारी कोई दुश्मनी नहीं थी। अपराधियों ने मेरे पिता की बेरहमी से हत्या करने के बाद दुकान से कई लाख टका लूट लिए।”

आपको बता दें कि दिसंबर में कट्टरपंथी युवा नेता शरीफ उस्मान हादी की हत्या के बाद से बांग्लादेश में हिंदुओं पर कई हमले हुए हैं। जैसे-जैसे आम चुनाव की तारीख नजदीक आई, ये हमले और बढ़ गए। अकेले दिसंबर 2025 में सांप्रदायिक हिंसा की 51 घटनाएं दर्ज की गई।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN