Home विश्व समाचार बांग्लादेश के चुनाव में महिलाओं का क्या हाल? कुल 83 उम्मीदवारों में...

बांग्लादेश के चुनाव में महिलाओं का क्या हाल? कुल 83 उम्मीदवारों में कितनों को मिली जीत

10
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

बांग्लादेश में बीएनपी ने बहुमत हासिल किया है। बांग्लादेश के संसदीय चुनाव में कुल 83 महिला उम्मीदवार मैदान में उतरी थीं। इनमें से सात महिलाओं को जीत मिली है। इन सात महिला विजेताओं में छह तारिक रहमान की बीएनपी से हैं।

बांग्लादेश में बीएनपी ने बहुमत हासिल किया है। बांग्लादेश के संसदीय चुनाव में कुल 83 महिला उम्मीदवार मैदान में उतरी थीं। इनमें से सात महिलाओं को जीत मिली है। इन सात महिला विजेताओं में छह तारिक रहमान की बीएनपी से हैं। गौरतलब है कि बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) देश के ऐतिहासिक संसदीय चुनावों के लिए शुक्रवार को जारी मतगणना के बीच शानदार जीत की ओर अग्रसर है। दो दशक के अंतराल के बाद बीएनपी सत्ता में वापसी के लिए तैयार है। ये चुनाव ऐसे समय में हो रहे हैं, जब देश उथल-पुथल भरी राजनीतिक शून्यता, अस्थिरता और सुरक्षा की नाजुक स्थिति से गुजर रहा है।

कुल 83 महिला उम्मीदवार
बांग्लादेश के संसदीय चुनाव में कुल 2028 उम्मीदवार मैदान में उतरे थे। इनमें 50 राजनीतिक दलों के अलावा निर्दलीय उम्मीदवार भी शामिल थे। यह लोग 299 सीटों पर उतरे थे। इनमें महिला उम्मीदवारों की संख्या 83 थी। विजेताओं में बीएनपी की छह उम्मीदवारों के अलावा एक निर्दल महिला उम्मीदवार भी है, जिसने ब्रह्मनबरिया-2 से जीत हासिल की है। जानकारी के मुताबिक उन्हें पहले बीएनपी से निष्कासित कर दिया गया था।

बांग्लादेश की विजेता महिला सांसद
अफरोजा खान रीटा- मानिकगंज-3
शमा ओबेद- फरीदपुर-2
इशरत सुल्ताना एलेन भुट्टो- झालोकाटी-2
नायब यूसुफ कमाल- फरीदपुर-3
फरजाना शरमीन पुतुल- नाटोर-1
तहसीना रुश्दीर लूना- सिलहट-2
बैरिस्टर रुमिन फरहाना- ब्रह्मनबरिया-2

तारिक रहमान का पीएम बनना तय
यह लगभग स्पष्ट होता जा रहा है कि बीएनपी के शीर्ष नेता तारिक रहमान नोबेल पुरस्कार विजेता मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार की जगह लेंगे और देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बीएनपी ने 300-सीट वाली संसद में 151 से अधिक सीट जीत ली हैं तथा उसके और सीट जीतने की संभावना है। पाकिस्तान की करीबी माने जाने वाली कट्टरपंथी पार्टी जमात-ए-इस्लामी लगभग 75 सीट पर बढ़त बनाए हुए है या जीतती नजर आ रही है। हसीना की पार्टी अवामी लीग के चुनाव लड़ने पर प्रतिबंध लगा दिया गया था।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN