Home  लाइफस्टाइल समाचार बड़े कैफे में कॉफी ऑर्डर करना नहीं जानते? झिझक छोड़ें और सीखें...

बड़े कैफे में कॉफी ऑर्डर करना नहीं जानते? झिझक छोड़ें और सीखें इंग्लिश के ये सेंटेंस!

11
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

अक्सर समझ नहीं आता कि किसी बड़े कैफे में जा कर कॉफी ऑर्डर कैसे करें। वो भी इंग्लिश में अगर कॉफी ऑर्डर करनी पड़ी तो वो कैसे होगा। यहां हम आपके लिए कंप्लीट गाइड ले कर आए हैं, जिसकी मदद से आपके लिए कैफे में ऑर्डर करना सिंपल काम हो जाएगा।

दोस्तों के साथ या ऑफिस मीटिंग के सिलसिले में कैफे जाना आजकल काफी कॉमन हो गया है। एक कप कॉफी के साथ बातचीत भी हो जाती है और काफी एंजॉयमेंट भी। हालांकि अगर आप कैफे कम जाते हैं या पहली बार जाने की सोच रहे हैं, तो कॉफी ऑर्डर करने को ले कर थोड़ी झिझक होना आम है। अक्सर समझ नहीं आता कि किसी बड़े कैफे में जा कर कॉफी ऑर्डर कैसे करें। वो भी इंग्लिश में अगर कॉफी ऑर्डर करनी पड़ी तो वो कैसे होगा। फिर इतनी सारी कॉफी में कौन सी वाली ऑर्डर करें, पेमेंट के लिए कैसे पूछना है, तमाम तरह की कन्फ्यूजन बनी रहती हैं। अगर आप भी अक्सर इसी को ले कर झिझक महसूस करते हैं, तो आज के बाद बिल्कुल भी नहीं करेंगे। क्योंकि यहां हम आपके लिए कंप्लीट गाइड ले कर आए हैं, जिसकी मदद से आपके लिए कैफे में ऑर्डर करना सिंपल काम हो जाएगा।

कैफे में एंटर करते ही क्या बोलें?

आप जब भी किसी अच्छे कैफे में एंटर करते हैं तो स्टाफ आपको ग्रीट करता है। आपको सिंपल ‘Hello’ या ‘Hii’ में जवाब देना है। अब कई जगह वेटर खुद ऑर्डर लेने आते हैं और कई कैफे में आपको खुद ही ऑर्डर प्लेस करने जाना पड़ता है। वो आमतौर पर इंग्लिश में पूछते हैं- What Would you like to have? यानी आप क्या लेना पसंद करेंगे।

अपना ऑर्डर देने के लिए क्या बोलें?

वेटर के पूछने पर आप कुछ कॉमन और सिंपल सेंटेंस बोलकर अपना ऑर्डर प्लेस कर सकते हैं। जैसे – ‘I would like a Coffee’ या ‘can I get a coffee, please!’ अब चूंकि कैफे में अलग-अलग टाइप की कॉफी होती हैं, इसलिए इसे मेंशन जरूर करें। उदाहरण के लिए- ‘I would like a cappuccino’ या ‘Can I get a Latte please’!

साइज और कस्टमाइजेशन

अक्सर कैफे में अलग-अलग साइज में कॉफी आती है और कस्टमाइजेशन के भी काफी ऑप्शन होते हैं। उदाहरण के लिए –

• Size (साइज)- Small, Medium, Large

• Milk Type (दूध का प्रकार)- Whole Milk, Skim milk, Soy Milk, Almond Milk, Oat Milk

• Sweeteners (मीठा) – Sugar, Honey, Syrup (Vanilla, Caramel, Hazelnut)

• Extras (अतिरिक्त) – Whipped cream, Chocolate drizzle, Cinnamon

आप अपने मुताबिक कॉफी का साइज और बाकी कस्टमाइजेशन चूज कर सकते हैं। कुछ कॉमन सेंटेंस जो आप यूज कर सकते हैं जैसे-

• Can I have a medium latte with almond milk and a shot of vanilla syrup?

I’d like a cappuccino, extra foam, please.

कॉफी के साथ स्नैक्स कैसे ऑर्डर करें?

ज्यादातर कैफे में कॉफी के साथ पेस्ट्री, सैंडविच और कई डेजर्ट भी सर्व किए जाते हैं। आपको भी कॉफी के साथ कुछ ऑर्डर करना है तो आप कह सकते हैं –

• I’d also like a croissant, please.

• Can I have a slice of chocolate cake with my coffee?

लास्ट में पेमेंट और धन्यवाद करें

ऑर्डर देने के बाद कैशियर आपको टोटल बताएंगे। आप विनम्रता के साथ कह सकते हैं –

• Here you go (पैसे या कार्ड देते समय)

• Thank you

कॉफी रिसीव करने के बाद भी पोलाइट ‘Thank you’ कहना अच्छा लगता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN