Home मनोरंजन समाचार बंगाली एक्टर की पानी में डूबने से मौत? लहरों की चपेट में...

बंगाली एक्टर की पानी में डूबने से मौत? लहरों की चपेट में आने से हुआ हादसा

9
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/03/29/1200x900/rahul_banerjee_1774797904250_1774797912590.png

Rahul Arunoday Banerjee Death: बंगाली फिल्म इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। फेमस बंगाली एक्टर राहुल अरुणोदय बनर्जी का निधन हो गया है। बताया जा रहा है एक सीरियल की शूटिंग के दौरान पानी में डूबने से एक्टर की मौत हुई है। 

बंगाली इंडस्ट्री के एक फेमस एक्टर राहुल अरुणोदय बनर्जी के निधन की खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि पानी में डूबने से एक्टर की मौत हुई है। हालांकि, अभी पुलिस की तरफ से साफ नहीं हुआ है कि एक्टर की मौत किस वजह से हुई है। राहुल अरुणोदय बनर्जी इन दिनों स्टार जलसा के लोकप्रिय सीरियल भोले बाबा पार करेगा की शूटिंग कर रहे थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसी शूटिंग के बाद एक हादसा हुआ और राहुल का निधन हो गया।

बंगाली एक्टर की मौत

आजतक की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ‘भोले बाबा पार करेगा’ की शूटिंग के लिए शो की यूनिट दीघा के पास तलसारी पहुंची थी। शूटिंग खत्म होने के बाद राहुल सीरियल की लीड एक्ट्रेस के साथ समुद्र के किनारे टहलने और पानी का आनंद लेने चले गए। इसी दौरान वह लहरों की चपेट में आ गए और गहरे पानी में डूबने लगे।

शूटिंग के दौरान हुआ हादसा

वहां मौजूदा टेक्नीशियन्स और बाकी लोगों ने जब उन्हें डूबता देखा तो उन्हें बचाने की कोशिश की गई। उन्हें किसी तरह बाहर निकाला गया। राहुल को पानी से निकालने के बाद उन्हें पास में दीघा अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। अभी ये साफ नहीं हो पाया कि राहुल की मौत पानी में डूबने की वजह से हुई या उन्हें हार्ट अटैक आया।

पुलिस कर रही है मामले की जांच

रिपोर्ट के मुताबिक, पूर्बा मेदिनीपुर जिले के एडिशनल सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस, आतिश बिस्वास ने बताया कि शुरुआती जानकारी के अनुसार मौत डूबने की वजह से हुई लगती है, लेकिन पुलिस हर पहलू से इसकी जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगा कि एक्टर की मौत किस वजह से हुई है।

राहुल अरुणोदय बनर्जी बंगाली फिल्म इंडस्ट्री का एक जाना-माना नाम थे। उनकी सबसे प्रसिद्ध फिल्मों में 2008 की हिट फिल्म ‘चिरोदिनी तुमी जे आमार’ शामिल है। राहुल बनर्जी ने 43 साल की उम्र में आखिरी सांस ली।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN