Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/03/05/1200x900/5th_march_farrhana_1772676630610_1772676635659.jpgFarrhana Bhatt Holi Celebration: फरहाना भट्ट ने अपनी होली सेलिब्रेशन की फोटोज पोस्ट की हैं। दरअसल, उन्होंने इस बार होली दो तरह से मनाई थी। यहां देखिए तस्वीरें।
‘बिग बॉस 19’ फेम फरहाना भट्ट ने इस साल अलग तरह से होली सेलिब्रेट की। उन्होंने पहले अपने दोस्तों और इंडस्ट्री के लोगाें के साथ पार्टी की। फिर एल्डर केयर सेंटर गईं। ओल्ड एज होम में उन्होंने बुजुर्गाें के साथ होली मनाई। उन्हें तोहफे दिए और उनके साथ समय बिताया। यही कारण है कि सोशल मीडिया पर फरहाना भट्ट की तारीफ हो रही है।
होली सेलिब्रेशन की तस्वीरें
फरहाना ने अपने सोशल मीडिया पर इस खास सेलिब्रेशन की अनफिल्टर्ड तस्वीरें भी शेयर की हैं। एक फोटो में वह एक बुजुर्ग महिला को मिठाई खिलाती नजर आ रही हैं, तो दूसरी तस्वीर में एक दादी मां उन्हें प्यार से चूमती दिख रही हैं। चेहरे पर गुलाल और आंखों में खुशी लिए फरहाना इन तस्वीरों में बेहद सुकून में नजर आ रही हैं।
फरहाना का कैप्शन
फोटोज पोस्ट कर फरहाना ने कैप्शन में लिखा, ‘मैंने अपनी होली सबसे खूबसूरत लोगों के साथ बिताने का फैसला किया… और सच कहूं तो, मैंने जितना दिया उससे ज्यादा प्यार पाया। आज मैंने जो मुस्कान देखी, वही मेरा असली होली सेलिब्रेशन था। कुछ पलों को फिल्टर की जरूरत नहीं होती… वे बस हमेशा आपके दिल में रहते हैं।’
पिछले दिनों हुई थीं ट्रोल
दरअसल, फरहाना ने इंस्टा बॉलीवुड को दिए बयान में ईरान के दिवंगत नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत पर शोक जताया था। उन्होंने उन्हें मसीहा और सबके दिलों में रहने वाला बताया था। यही कारण था कि उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा था। यहां तक की हिना खान के पति रॉकी जायसवाल ने भी उनका नाम लिए बिना उनपर निशाना साधा था।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



