Source :- LIVE HINDUSTAN
Instagram के करोंड़ो यूजर्स के लिए बुरी खबर है। कंपनी ने डायरेक्ट मैसेज से एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने की घोषणा की है। यानी अब कंपनी चाहे तो आपके प्राइवेट मैसेज देख सकती है। यह अपडेट 8 मई, 2026 को लागू हो जाएगा। डिटेल में जानिए क्या है पूरा मामला
अगर आपका Instagram पर काफी एक्टिव रहते हैं और दोस्तों से प्राइवेट बातें करने के लिए इंस्टाग्राम का ही इस्तेमाल करते हैं, तो आपके लिए बुरी खबर है। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि इंस्टाग्राम ने घोषणा की है कि वह अपने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड मैसेजिंग फीचर को बंद कर रहा है। यह अपडेट 8 मई, 2026 को लागू होगा, और आप इस ऐप पर एन्क्रिप्टेड चैट का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। यानी अब कंपनी चाहे तो आपके प्राइवेट मैसेज देख सकती है। कंपनी ने डायरेक्ट मैसेज से एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का फैसला क्यों लिया है और इससे यूजर्स पर क्या असर पड़ेगा, चलिए डिटेल में बताते हैं…
इंस्टाग्राम एन्क्रिप्टेड चैट्स हटा रहा है।
इंडियाटूडे की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने सबसे पहले दिसंबर 2023 में एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन शुरू किया था, ताकि बातचीत सिर्फ आपके और दूसरे व्यक्ति के बीच ही रहे। अब, इस फीचर के हट जाने से, इंस्टाग्राम मैसेज से प्राइवेसी की वह अतिरिक्त सुरक्षा हट जाएगी। आसान शब्दों में कहें तो, अगर मेटा चाहे, तो वह आपके प्राइवेट मैसेज जब चाहे देख सकती है।
तुरंत डाउनलोड करें अपनी मौजूदा चैट्स
मेटा ने कहा है कि एन्क्रिप्शन खत्म होने से पहले आप अपनी मौजूदा चैट्स और मीडिया डाउनलोड कर सकते हैं। अगर आपके कोई मैसेज इससे प्रभावित हुए हैं, तो उन्हें सेव करने के तरीके के बारे में आपको ऐप में ही निर्देश मिल जाएंगे। लेकिन एक बात का ध्यान रखें, अगर आपने काफी समय से ऐप अपडेट नहीं किया है, तो डाउनलोड ऑप्शन इस्तेमाल करने के लिए आपको पहले ऐप अपडेट करना पड़ सकता है।
मेटा ऐसा क्यों कर रही है?
मेटा ने अभी तक एन्क्रिप्टेड मैसेजिंग में कटौती करने के बारे में कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया है, लेकिन इसका ऑनलाइन सुरक्षा को लेकर बढ़ते दबाव से काफी हद तक संबंध होने की संभावना है।
दुनिया भर के कानून बनाने वाले और रेगुलेटर, एन्क्रिप्टेड प्लेटफॉर्म के जरिए फैलने वाले बच्चों के शोषण और दुर्व्यवहार जैसी चीजों को लेकर चिंतित हैं। एन्क्रिप्शन के बिना, मेटा और दूसरी टेक कंपनियां नुकसान पहुंचाने वाले कंटेंट के लिए चैट को स्कैन कर रही हैं और उन पर कार्रवाई कर रही हैं।
प्राइवेट मैसेजिंग पर सख्त नियंत्रण की मांग
अमेरिका, ब्रिटेन और अन्य जगहों की सरकारें प्राइवेट मैसेजिंग पर और भी सख्त नियंत्रण की मांग कर रही हैं। उदाहरण के लिए, EU ‘चैट कंट्रोल रेगुलेशन’ पर जोर दे रहा है, जिसके तहत अधिकारियों को गैर-कानूनी सामग्री के लिए मैसेज स्कैन करने की अनुमति मिल जाएगी।
UK का ‘ऑनलाइन सेफ्टी एक्ट 2023’ सोशल मीडिया साइट्स को नुकसान पहुंचाने वाले या गैर-कानूनी कंटेंट को ढूंढ़ने और हटाने के लिए और भी बड़े कदम उठाने पर मजबूर करता है। इसलिए, इंस्टाग्राम पर एन्क्रिप्टेड चैट्स को हटा देने से मेटा के लिए इन नए नियमों का पालन करना शायद ज्यादा आसान हो जाएगा।
वॉट्सऐप और फेसबुक मैसेंजर का क्या?
इस खबर ने मेटा के अन्य प्लेटफॉर्म्स, जैसे वॉट्सऐप और फेसबुक मैसेंजर पर एक बड़ा सवालिया निशान खड़ा कर दिया है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN
