Home व्यापार समाचार पेट्रोल-डीजल, कच्चा तेल और LPG के लिए राहत भरा शुक्रवार, चेक करें...

पेट्रोल-डीजल, कच्चा तेल और LPG के लिए राहत भरा शुक्रवार, चेक करें आज के भाव

11
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Petrol Diesel LPG Price Today: कच्चे तेल की कीमतों में आज थोड़ी नरमी है। भारत में पेट्रोल-डीजल के रेट नहीं बढ़े हैं और एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में भी कोई बदलाव नहीं हुआ है। यानी आज शुक्रवार राहत भरा है। आइए जानें क्या हैं आज पेट्रोल, डीजल, एलपीजी और क्रूड के रेट?

Petrol Diesel LPG Price Today: कच्चे तेल की कीमतों में आज थोड़ी नरमी है। भारत में पेट्रोल-डीजल के रेट नहीं बढ़े हैं और एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में भी कोई बदलाव नहीं हुआ है। यानी आज शुक्रवार राहत भरा है। आइए जानें क्या हैं आज पेट्रोल, डीजल, एलपीजी और क्रूड के रेट?

क्रूड ऑयल प्राइस टूडे

सबसे पहले बात कच्चे तेल की। ब्लूमबर्ग की खबर के मुताबिक अमेरिका और इजराइल के नेताओं ने फारस की खाड़ी की प्रमुख ऊर्जा सुविधाओं को हुए नुकसान से परेशान निवेशकों को आश्वस्त करने की कोशिश की। ब्रेंट क्रूड 106 डॉलर प्रति बैरल से नीचे गिर गया, जबकि वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट 94 डॉलर के आसपास था। गिरावट के पीछे इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का वह बयान है, जिसमें उन्होंने कहा कि इजरायल ईरानी ऊर्जा सुविधाओं पर अधिक हमलों से परहेज करेगा।

पेट्रोल-डीजल के क्या हैं आज के रेट

पेट्रोल प्राइस टूडे

पेट्रोल-डीजल के उपभोक्ताओं के लिए राहत है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के रेट नहीं बढ़ाए हैं। आज 20 मार्च की सुबह छह बजे जारी रेट के मुताबिक दिल्ली में इंडियन ऑयल के पंपों पर पेट्रोल की रिटेल कीमत ₹94.77 और डीजल 87.67 रुपये लीटर है। पोर्ट ब्लेयर में पेट्रोल ₹82.46 प्रति लीटर है तो डीजल ₹78.05 प्रति लीटर।

सिलवासा, दादरा और नगर हवेली में पेट्रोल ₹92.37 प्रति लीटर है। हरिद्वार, उत्तराखंड में पेट्रोल ₹92.78 लीटर है वहीं, रुद्रपुर में ₹92.94 प्रति लीटर। ईटानगर में पेट्रोल ₹90.87 प्रति लीटर है जबकि, डीजल ₹80.38 प्रति लीटर।

आज पश्चिम बंगाल के शहरों में पेट्रोल के दाम

अलीपुर में पेट्रोल ₹ 104.99 प्रति लीटर, बहरामपुर में ₹ 106.12, बांकुड़ा में ₹ 105.19, बारासात में ₹ 105.24, वर्धमान में ₹ 105.33, कूचबिहार में ₹ 106.14, हुगली में ₹ 105.52, हावड़ा में ₹ 104.99, कोलकाता में ₹ 104.99, कृष्णानगर में ₹ 106.07, मेदिनीपुर में ₹ 105.37, पुरुलिया में ₹ 106.05, रायगंज में ₹ 105.36, सूरी में ₹ 105.43 और तामलुक में ₹ 104.61 प्रति लीटर है। सभी शहरों में कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

भारत में सबसे सस्ता डीजल बेचने वाले शहर

पोर्ट ब्लेयर, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह: ₹78.05 प्रति लीटर

इटानगर, अरुणाचल प्रदेश:

जम्मू, जम्मू और कश्मीर: ₹81.32 प्रति लीटर

संबा, जम्मू और कश्मीर: ₹81.58 प्रति लीटर

कठुआ, जम्मू और कश्मीर: ₹81.97 प्रति लीटर

उधमपुर, जम्मू और कश्मीर: ₹82.15 प्रति लीटर

चंडीगढ़: ₹82.44 प्रति लीटर

राजौरी, जम्मू और कश्मीर: ₹82.64 प्रति लीटर

स्रोत: इंडियन ऑयल

आज 20 मार्च को एलपीजी (लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस) के क्या हैं रेट

नई दिल्ली – ₹913

कोलकाता – ₹939

मुंबई – ₹912.50

चेन्नई – ₹928.50

बेंगलुरु – ₹915.50

भुवनेश्वर – ₹939

चंडीगढ़ – ₹862.50

गुरुग्राम – ₹921.50

हैदराबाद – ₹965

ये दरें घरेलू उपयोग वाले 14.2 किलोग्राम LPG सिलेंडर के लिए लागू हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN