Home  लाइफस्टाइल समाचार पेट की चर्बी और थकान से राहत के लिए पिएं यह मॉर्निंग...

पेट की चर्बी और थकान से राहत के लिए पिएं यह मॉर्निंग ड्रिंक: न्यूट्रिशनिस्ट रमिता कौर

16
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

अगर आपको थकान, पेट की चर्बी या चेहरे पर सूजन महसूस होती है, तो इसके पीछे स्ट्रेस हार्मोन कॉर्टिसोल हो सकता है। न्यूट्रिशनिस्ट के अनुसार, सुबह की एक हेल्दी ड्रिंक इसे कंट्रोल करने में मदद कर सकती है।

आजकल बहुत से लोग तनाव, थकान और वजन बढ़ने जैसी समस्याओं से परेशान रहते हैं। कई बार इसके पीछे एक खास हार्मोन होता है जिसे कॉर्टिसोल (Cortisol) कहा जाता है। कॉर्टिसोल को आमतौर पर स्ट्रेस हार्मोन भी कहा जाता है। जब शरीर में इसका स्तर ज्यादा बढ़ जाता है, तो कई तरह के लक्षण दिखाई दे सकते हैं जैसे गर्दन के पीछे फैट जमा होना, चेहरे पर सूजन या पेट की चर्बी बढ़ना।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

न्यूट्रिशनिस्ट रमिता कौर के अनुसार, सुबह उठने के बाद पहले 60 मिनट में जो हम खाते या पीते हैं, वह शरीर के हार्मोन और ऊर्जा स्तर पर असर डाल सकता है। इसलिए सुबह की शुरुआत एक हेल्दी ड्रिंक से करना फायदेमंद हो सकता है।

एंटी-कॉर्टिसोल मॉर्निंग ड्रिंक

न्यूट्रिशनिस्ट रमिता ने एक एंटी-कॉर्टिसोल मॉर्निंग ड्रिंक का सुझाव दिया है। यह ड्रिंक कई प्राकृतिक चीजों से बनती है, जो शरीर को ऊर्जा देने और पाचन को बेहतर बनाने में मदद कर सकती हैं।

जरूरी सामग्री

1 गिलास गुनगुना पानी (200–250 ml)

एक चुटकी दालचीनी पाउडर

½ चम्मच भीगे हुए चिया सीड्स

½ चम्मच कद्दूकस किया हुआ ताजा अदरक

½ चम्मच हल्दी पाउडर या ताजी हल्दी

1 चम्मच ऑर्गेनिक एप्पल साइडर विनेगर

नींबू की कुछ बूंदें

एक चुटकी काली मिर्च

बनाने का तरीका

  • सबसे पहले एक गिलास में गुनगुना पानी लें।
  • इसमें भीगे हुए चिया सीड्स डालें।
  • अब इसमें दालचीनी, हल्दी, अदरक और काली मिर्च मिलाएं।
  • इसके बाद एप्पल साइडर विनेगर और नींबू का रस डालें।
  • सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाएं और धीरे-धीरे पी लें।

इस ड्रिंक से क्या फायदे हो सकते हैं ?

इस ड्रिंक में मौजूद सभी चीजें शरीर के लिए फायदेमंद मानी जाती हैं।

  • चिया सीड्स फाइबर से भरपूर होते हैं और लंबे समय तक पेट भरा रखने में मदद करते हैं।
  • अदरक और हल्दी में एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को अंदर से स्वस्थ रखने में मदद कर सकते हैं।
  • दालचीनी ब्लड शुगर को संतुलित रखने में सहायक मानी जाती है।
  • वहीं, नींबू और एप्पल साइडर विनेगर पाचन को बेहतर बनाने और शरीर को डिटॉक्स करने में मदद कर सकते हैं।

सुबह इस ड्रिंक को कब पिएं ?

इस ड्रिंक को सुबह उठने के बाद खाली पेट या हल्के नाश्ते से पहले पिया जा सकता है। कहा जाता है कि अगर इसे नियमित रूप से कुछ समय तक पिया जाए, तो शरीर की ऊर्जा और पाचन पर सकारात्मक असर महसूस हो सकता है।

हेल्दी आदत : सुबह की सही शुरुआत पूरे दिन की ऊर्जा और सेहत पर असर डालती है। अगर आप अपनी मॉर्निंग रूटीन में हेल्दी ड्रिंक शामिल करते हैं और साथ में संतुलित आहार व नियमित एक्सरसाइज करते हैं, तो इससे शरीर को कई फायदे मिल सकते हैं।

नोट: हालांकि यह ड्रिंक प्राकृतिक चीजों से बनती है लेकिन हर व्यक्ति का शरीर अलग होता है। अगर आपको एसिडिटी, पेट की समस्या या कोई मेडिकल कंडीशन है, तो इसे नियमित रूप से लेने से पहले डॉक्टर या न्यूट्रिशनिस्ट की सलाह लेना बेहतर है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN