Source :- LIVE HINDUSTAN
संक्षेप:
Samsung फैन्स के लिए खुशखबरी है। Amazon पर Samsung Galaxy S25 Plus 5G नए मॉडल आने से पहले अपनी लॉन्च प्राइस से पूरे 30 हजार रुपये सस्ता मिल रहा है। इसकी कीमत को और कम किया जा सकता है। चलिए डिटेल में बताते हैं इस डील के बारे में सबकुछ..
प्रोडक्ट्स के सुझाव
Samsung Galaxy S26 Series अब भारतीय बाजार में लॉन्च होने के लिए तैयार है। कंपनी ने कंफर्म कर दिया है कि Galaxy Unpacked इवेंट 25 जनवरी को आयोजित किया जाएगा, जिसमें नए फोन के साथ अन्य डिवाइस डेव्यू करेंगे। लेकिन नए फोन के आने से पहले मौजूदा मॉडल भारी डिस्काउंट के साथ मिल रहे हैं। अगर आप नए फोन का इंतजार नहीं करना चाहते और हजारों रुपये कम में सैमसंग फोन खरीदने चाहते हैं, तो Amazon पर आपके लिए धांसू डील है। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर 1 लाख का सैमसंग फोन अब 30 हजार कम में मिल रहा है। हम बात कर रहे हैं Samsung Galaxy S25 Plus 5G की। यहां हम आपको इस फोन पर मिल रही डील और इस फोन की खासियत के बारे में सारी जानकारी दे रहे हैं।
सीधे 30 हजार रुपये सस्ता मिल रहा प्लस मॉडल
बता दें कि जब य फोन भारत में लॉन्च हुआ था, उस समय इसकी कीमत 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट के लिए 99,999 रुपये थी। टॉप-एंड मॉडल जिसमें 12GB रैम और 512GB स्टोरेज है उसकी कीमत 1,11,999 रुपये थी। इन्हें आइसीब्लू, सिल्वर शैडो, नेवी और मिंट कलर्स में लॉन्च किया गया था।
आपको जानकार हैरानी होगी कि इस समय Amazon पर यह फोन मात्र 74,994 रुपये कीमत के साथ लिस्टेड है। इस फोन पर 5,000 रुपये का कूपन डिस्काउंट भी मिल रहा है, जिसे क्लेम करते ही फोन की कीमत 69,994 रुपये रह जाएगी। यानी कूपन डिस्काउंट का लाभ लेकर इसे 30,005 रुपये कम में खरीदा जा सकता है। बैंक ऑफर का लाभ लेकर इसकी कीमत को और कम किया जा सकता है। बैंक ऑफर और एक्सचेंज बोनस की डिटेल आप अमेजन पर जाकर देख सकते हैं।
Samsung Galaxy S25, Galaxy S25+ की खासियत
Galaxy S25+ और स्टैंडर्ड Galaxy S25 मॉडल में काफी चीजें एक जैसी हैं। सैमसंग गैलेक्सी S25 और गैलेक्सी S25+ दोनों ही डुअल सिम स्मार्टफोन हैं, जो एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड वन यूआई 7 पर चलते हैं। फोन ऑक्टा कोर स्नैपड्रैगन 8 एलीट फॉर गैलेक्सी प्रोसेसर और 12GB LPDDR5x रैम से लैस हैं। स्मार्टफोन 256GB और 512GB स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध हैं, जबकि स्टैंडर्ड गैलेक्सी S25 128GB स्टोरेज में भी आता है। सैमसंग का कहना है कि इन फोन को अपने पिछले मॉडल की तरह ही सात साल तक ऑपरेटिंग सिस्टम और सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे।
कंपनी ने गैलेक्सी S25 को 6.2 इंच की फुल-एचडी प्लस डायनामिक एमोलेड 2X स्क्रीन से लैस किया है, जिसमें 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और 2600 निट्स पीक ब्राइटनेस है। वहीं, गैलेक्सी S25+ में 6.7 इंच डायनामिक एमोलेड 2X डिस्प्ले है, जिसमें स्टैंडर्ड मॉडल के समान ही रिफ्रेश रेट और पीक ब्राइटनेस है।
गैलेक्सी S25 और गैलेक्सी S25+ में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें 2x इन-सेंसर जूम, OIS और f/1.8 अपर्चर वाला 50-मेगापिक्सेल का प्राइमरी कैमरा, 120-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू और f/2.2 अपर्चर वाला 12-मेगापिक्सेल का अल्ट्रावाइड कैमरा और 3x ऑप्टिकल जूम, OIS और f/2.4 अपर्चर वाला 10-मेगापिक्सेल का टेलीफोटो कैमरा शामिल है। सेल्फी के लिए, दोनों में 12-मेगापिक्सेल का सेल्फी कैमरा है।
इन स्मार्टफोन में कनेक्टिविटी के लिए 5G, 4G, वाई-फाई 6E, ब्लूटूथ 5.3, जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। दोनों मॉडल में धूल और पानी से सुरक्षा के लिए IP68 रेटिंग है। दोनों में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है।
गैलेक्सी S25 में 4000mAh की बैटरी है, जिसे 25W (वायर्ड, चार्जर अलग से बेचा जाएगा) पर चार्ज किया जा सकता है, जबकि गैलेक्सी S25+ में 4900mAh की बड़ी बैटरी है जो 45W चार्जिंग (वायर्ड, चार्जर अलग से बेचा जाएगा) को सपोर्ट करती है। दोनों फोन फास्ट वायरलेस चार्जिंग 2.0 (15W) और रिवर्स वायरलेस चार्जिंग के लिए वायरलेस पावरशेयर को सपोर्ट करते हैं। स्टैंडर्ड मॉडल का वजन 162 ग्राम है, जबकि प्लस मॉडल का वजन 190 ग्राम है।
Amazon पर Samsung Galaxy S25 Ultra भी तगड़े डिस्काउंट के साथ मिल रहा है
Samsung Galaxy S25 Ultra की खासियत
सैमसंग गैलेक्सी S25 अल्ट्रा डुअल-सिम सपोर्ट के साथ आता है और एंड्रॉयड 15 पर चलता है, जिसके ऊपर कंपनी का नया वन यूआई 7 इंटरफेस है। यह गैलेक्सी AI फीचर्स के लिए सपोर्ट के साथ आता है और इसे सात साल का एंड्रॉयड ओएस और सिक्योरिटी अपडेट मिलने की उम्मीद है। फोन गैलेक्सी चिप के लिए कस्टम स्नैपड्रैगन 8 एलीट से लैस है, जिसे 12GB रैम और 1TB तक की बिल्ट-इन स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है।
सैमसंग ने गैलेक्सी S25 अल्ट्रा को 6.9 इंच डायनामिक एमोलेड 2X स्क्रीन से लैस किया है, जिसमें 1 हर्ट्ज-120 हर्ट्ज वेरिएबल रिफ्रेश रेट और 2600 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस है। डिस्प्ले में कॉर्निंग गोरिल्ला आर्मर प्रोटेक्शन है।
फोन में चार रियर कैमरे हैं, जिसमें 200 मेगापिक्सेल का मेन कैमरा, 50 मेगापिक्सेल का अल्ट्रावाइड कैमरा, OIS के साथ 50 मेगापिक्सेल का टेलीफोटो कैमरा और 3x ऑप्टिकल जूम और OIS के साथ 10 मेगापिक्सेल का टेलीफोटो कैमरा भी है। सेल्फी के लिए 12 मेगापिक्सेल का कैमरा है।
सैमसंग गैलेक्सी S25 अल्ट्रा में 5000mAh की बैटरी है, जिसे 45W (वायर्ड, चार्जर अलग से बेचा जाएगा) पर चार्ज किया जा सकता है। इसमें फास्ट वायरलेस चार्जिंग 2.0 (15W) और वायरलेस पावरशेयर सपोर्ट भी है। इसका वजन 218 ग्राम है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



