Home  लाइफस्टाइल समाचार पुरानी साड़ी किसी को देने की जगह बनवाएं सुंदर फैंसी ड्रेसेस, देखें...

पुरानी साड़ी किसी को देने की जगह बनवाएं सुंदर फैंसी ड्रेसेस, देखें आइडियाज

9
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

महिलाएं एक साड़ी को मुश्किल से 4-5 फंक्शन में पहनती हैं और फिर या तो किसी को दे देती हैं या फिर वह सालों तक रखी रह जाती है। ऐसे में साड़ी से ड्रेस बनवाने के लिए यहां देखिए आइडियाज।  

महिलाओं को हर फंक्शन के लिए नई आउटफिट चाहिए होती है। अधिकतर भारतीय महिलाएं तीज-त्योहारों पर ट्रेंड के मुताबिक साड़ी खरीदना पसंद करती हैं। लेकिन हर बार एक नई साड़ी खरीदने के बाद पुरानी साड़ी का क्या करें? अक्सर महिलाओं की पुरानी साड़ी या तो सालों तर बॉक्स में रखी रहती है या फिर वह इसे किसी को दे देती हैं। अगर आप भी इसी तरह से अपनी पुरानी साड़ी ठिकाने लगाती हैं तो जरा ठहर जाएं। क्योंकि पुरानी साड़ी से आप सुंदर और फैंसी ड्रेसेस बनवा सकती हैं। इंस्टाग्राम पर फैशन डिजाइनर मोनिका सिंघल शर्मा ने एक वीडियो में बताया है कि किस तरह की साड़ी के साथ कौन सी ड्रेस अच्छी लगती है।

1) हैवी सिल्क साड़ी

हैवी सिल्क साड़ियों में शुद्ध रेशम के धागों का इस्तेमाल होता है। इसके साथ ही इसमें असली या नकली जरी के काम का इस्तेमाल किया जाता है, जिससे साड़ी का वजन सामान्य साड़ियों की तुलना में ज्यादा हो जाता है। ये साड़ियां काफी मजबूत और टिकाऊ होती हैं। हैवी सिल्क साड़ी से अनारकली सूट या फिर लहंगा बनवाएं।

2) जॉर्जेट या फिर शिफॉन साड़ी

जॉर्जेट और शिफॉन साड़ियां हल्की बुनावट और ड्रेपिंग के लिए जानी जाती हैं। जहां सिल्क साड़ी शाही और भारी लुक देती है तो वहीं जॉर्जेट या फिर शिफॉन साड़ियां पहनने में बहुत आरामदायक और फ्लोई होती हैं। जॉर्जेट या फिर शिफॉन साड़ी छूने में बहुत रेशमी और मुलायम होती है इसलिए इन साड़ियों से फ्लॉइंग, ड्रेप ड्रेसेस या फिर कॉर्ड सेट बनवाएं।

3) ऑर्गेंजा या टिशू साड़ी

आजकल ऑर्गेंजा और टिशू साड़ियां फैशन ट्रेंड में हैं। ये दोनों ही साड़ियां अपने शीयर और शिमरी लुक के लिए जानी जाती हैं, लेकिन इनकी बनावट और ग्रेस में काफी अंतर होता है। इस तरह की साड़ियां काफी कड़क और पारदर्शी होती है। इसकी खासियत यह है कि यह शरीर से चिपकती नहीं, बल्कि थोड़ी फूली हुई रहती है। इस तरह के कपड़े में गरारा या फिर शरारा सेट काफी अच्छे लगते हैं।

4) हैवी एम्ब्रॉइडरी साड़ी

हैवी एम्ब्रॉइडरी साड़ी कलाकारी और सजावट से भरपूर होती हैं। एम्ब्रॉइडरी साड़ियों में कपड़े के ऊपर सुई-धागे, मोतियों और सितारों से डिजाइन उकेरा जाता है। ये साड़ियां काफी भारी होती हैं और इन्हें लंबे समय तक पहनना थोड़ा थका देने वाला हो सकता है। इसलिए हैवी एम्ब्रॉइडरी साड़ी से बॉडी फिट ड्रेसेस बनवाना सबसे अच्छा है। इस तरह के हैवी पिस को प्लेन ड्रेस के साथ पेयर कर सकते हैं। इस तरह की साड़ी के साथ आप एक सुंदर जैकेट भी बनवा सकती हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN