Home  लाइफस्टाइल समाचार पिज्जा वाली तीखी-खट्टी जैलेपिनो घर में बनाने का बिल्कुल आसान तरीका, आप...

पिज्जा वाली तीखी-खट्टी जैलेपिनो घर में बनाने का बिल्कुल आसान तरीका, आप भी सीख लें

14
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Homemade jalapeno pickle: पिज्जा की टॉपिंग्स में जैलोपिन का टेस्ट लाजवाब लगता है। और आप इसे मार्केट से नहीं खरीद पा रहीं तो मात्र 5-10 मिनट में घर में ही बनाकर रेडी कर सकती हैं। इसके लिए ये रेसिपी आपके काम आएगी।

पिज्जा टॉपिंग्स पर पड़ी वो तीखी-खट्टी सी जैलेपिनो मिर्च काफी टेस्टी लगती है। इस टेस्ट के तो कई लोग दीवाने होते हैं लेकिन मार्केट में जब इस मिर्च का अचार लेने जाए तो ये काफी महंगा मिलता है। अब अगर इसे खरीदना आपके बजट के बाहर है तो बड़े ही सिंपल और आसान तरीके से इस मिर्च के अचार को आप घर में बनाकर रेडी कर सकती हैं। जिसका स्वाद वो पिज्जा, सैंडविच जैसी चीजों पर लगा जैसा ही आएगा। सीख लें बगैर मिर्च को पकाएं और गलाएं तैयार होने वाला जैलेपिनो मिर्च का अचार।

जैलेपिनो अचार बनाने की सामग्री

मोटी हरी मिर्च 4-5

चक्रफूल एक

एक इंच दालचीनी का टुकड़ा

एक चम्मच शुगर

एक चम्मच चीनी

6-8 काली मिर्च

तीन से चार चम्मच विनेगर

पानी

जैलेपिनो अचार बनाने की रेसिपी

  • सबसे पहले मोटी वाली हरी मिर्च को लेकर धोकर पोंछ लें।
  • पोंछते समय इसका सारा पानी साफ कर लें।
  • अब इन्हें गोल आकार में कट कर लें। टुकड़ों को हल्का सा मोटा रखें।
  • अब किसी पैन में करीब आधा लीटर पानी लें। उसमे चक्रफूल एक, कुछ काली मिर्च लगभग आठ से दस और साथ में एक इंच दालचीनी का टुकड़ा डाल दें।
  • साथ ही एक चम्मच शुगर और एक चम्मच नमक भी मिला दें।
  • इस पानी को अच्छी तरह से पक जाने दें। जब ये पानी पककर खौलने लगे तो गैस की फ्लेम को बंद कर दें। इस गर्म पानी में हरी मिर्च को डुबोकर रखने से इसका टेस्ट अब्जॉर्ब हो जाता है।
  • अब इस पानी को छान लें और किसी साफ-सुथरे, सूखे कांच के जार में हरी मिर्च के सारे टुकड़ों को भर लें।
  • ऊपर से ये गरम पानी छना हुआ डाल दें।
  • साथ में इसी में पानी की मात्रा के हिसाब से तीन से चार चम्मच व्हाइट विनेगर डाल दें।
  • बस कांच के जार को बंद कर दें और इस शीशी को तीन से चार दिन के लिए फ्रिज में बंद करके रख दें।
  • चार दिन बाद ये हरी मिर्च विनेगर और पानी के साथ मिलकर अच्छी तरह से सॉफ्ट हो जाएगी और मिर्च के अंदर विनेगर और पानी का फ्लेवर मिक्स हो जाएगा।
  • अब तैयार है आपका मार्केट जैसा जैलेपिनो अचार। इसे आप पिज्जा की टॉपिंग्स, सैंडविच में डालकर खा सकती यहीं नहीं इस मजेदार अचार का मजा आप ट्रेडिशनल खाने पराठें और दाल चावल के साथ भी उठाएं।
  • तो मार्केट से महंगे जैलेपिनो अचार खरीदने की बजाय घर में बनाकर एक बार जरूर ट्राई करें।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN