Home व्यापार समाचार पहले ही दिन सरकारी कंपनी पर दांव लगाने को टूटे निवेशक, सरकार...

पहले ही दिन सरकारी कंपनी पर दांव लगाने को टूटे निवेशक, सरकार बेच रही हिस्सेदारी

10
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

संक्षेप:

निवेश और लोक संपत्ति प्रबंधन विभाग (डीआईपीएएम) के सचिव अरुणीश चावला ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा कि सरकार ने बिक्री पेशकश (ओएफएस) में ग्रीन शू विकल्प का इस्तेमाल करने का फैसला किया है।

BHEL OFS: सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) में सरकार की पांच प्रतिशत तक हिस्सेदारी की बिक्री पेशकश (ओएफएस) को बुधवार को बोली के पहले दिन दोगुना से अधिक अभिदान मिल गया। संस्थागत निवेशकों ने 5,650 करोड़ रुपये से अधिक की बोलियां लगाईं।

क्या है डिटेल

निवेश और लोक संपत्ति प्रबंधन विभाग (डीआईपीएएम) के सचिव अरुणीश चावला ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा कि सरकार ने बिक्री पेशकश (ओएफएस) में ग्रीन शू विकल्प का इस्तेमाल करने का फैसला किया है। चावला ने कहा, “बीएचईएल में बिक्री पेशकश को उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिली और पहले दिन इसे 2.3 गुना से अधिक अभिदान किया गया।” खुदरा निवेशकों को बृहस्पतिवार को ओएफएस में बोली लगाने का मौका मिलेगा।

पांच प्रतिशत हिस्सेदारी बेचेगी सरकार

सरकार बीएचईएल में अपनी पांच प्रतिशत हिस्सेदारी बेचकर 254 रुपये प्रति शेयर के न्यूनतम मूल्य पर 4,422 करोड़ रुपये जुटाएगी। संस्थागत निवेशकों ने 256.07 रुपये प्रति शेयर के सांकेतिक मूल्य पर 22.07 करोड़ से अधिक शेयर के लिए बोलियां लगाईं जबकि पेशकश के तहत 9.40 करोड़ से अधिक शेयर उपलब्ध थे। सरकार दो दिन की बिक्री पेशकश के तहत 254 रुपये के न्यूनतम मूल्य पर बीएचईएल में तीन प्रतिशत इक्विटी हिस्सेदारी बेच रही है। इसमें अतिरिक्त दो प्रतिशत का ‘ग्रीनशू’ विकल्प भी शामिल है। खुदरा निवेशक बृहस्पतिवार को मूल्य बोली लगा सकेंगे।

क्या है डिटेल

निर्गम के मूल आकार में बीएचईएल के 10.44 करोड़ से अधिक शेयर या तीन प्रतिशत हिस्सेदारी शामिल है जबकि ‘ग्रीनशू’ विकल्प के तहत 6.96 करोड़ से अधिक शेयर या दो प्रतिशत हिस्सेदारी बेची जा सकती है। कुल 17.41 करोड़ शेयर या पांच प्रतिशत हिस्सेदारी की बिक्री से सरकार को 4,422 करोड़ रुपये प्राप्त होंगे। बीएचईएल में सरकार की वर्तमान हिस्सेदारी 63.17 प्रतिशत है।

शेयरों के हाल

बीएचईएल का शेयर बुधवार को कारोबार के दौरान 258.60 रुपये के निचले स्तर तक पहुंचा। अंत में शेयर 260.65 रुपये पर बंद हुआ जो पिछले बंद भाव से 5.58 प्रतिशत कम है। चालू वित्त वर्ष 2025-26 में अब तक सरकार ने सार्वजनिक उपक्रमों (पीएसयू) के विनिवेश से 8,768 करोड़ रुपये जुटाए हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN