Home टेक न्यूज़ पहले सेल में धड़ाधड़ बिका Redmi का 32MP AI कैमरा, 6300mAh बैटरी...

पहले सेल में धड़ाधड़ बिका Redmi का 32MP AI कैमरा, 6300mAh बैटरी फोन; Amazon पर बना बेस्ट-सेलिंग फोन, ₹11499 में खरीदें

16
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Redmi का 32MP AI कैमरा और 6300mAh बैटरी वाला 5G फोन पहली ही सेल में धड़ाधड़ बिक गया और Amazon पर बेस्ट-सेलिंग बन गया। इस फोन को 11,499 रुपए में खरीद सकते हैं। जानें फीचर्स और ऑफर्स डिटेल्स।

बजट स्मार्टफोन सेगमेंट में एक बार फिर Redmi ने बड़ा धमाका कर दिया है। रेडमी का लेटेस्ट लॉन्च फोन, Redmi A7 Pro 5G पहली ही सेल में धड़ाधड़ बिका और Amazon पर बेस्ट-सेलिंग स्मार्टफोन बन गया है। Redmi A7 Pro 5G में 32MP AI कैमरा और 6300mAh की बड़ी बैटरी जैसे फीचर्स दिए गए हैं, जो आमतौर पर महंगे फोन्स में देखने को मिलते हैं। 11,499 रुपए की शुरुआती कीमत में आने वाला यह स्मार्टफोन यूजर्स के लिए एक वैल्यू-फॉर-मनी डिवाइस है। 15 अप्रैल 2026 को जैसे ही फोन की सेल शुरू हुई, वैसे ही इस फोन ने Amazon ने अपनी कैटेगरी में नंबर 1 बेस्टसेलर बनकर सबको चौंका दिया। बताते चलें कि रेडमी अपनी नई Redmi A7 सीरीज के कुछ और फोन्स को 21 अप्रैल को पेश करने वाली है।

Redmi A7 Pro 5G की कीमत और सेल ऑफर्स

Redmi A7 Pro 5G के बेस 4GB रैम + 64GB वेरिएंट को 12,499 रुपए में लॉन्च किया गया है। लेकिन 1,000 रुपए की स्पेशल छूट के बाद इसे 11,499 रुपए में खरीदा जा सकता है। वहीं 4GB + 128GB वेरिएंट 13,499 रुपए में आता है, जो ऑफर के बाद 12,499 रुपए में मिल रहा है।

इसके साथ 3 महीने तक No Cost EMI का ऑप्शन भी दिया गया है। यह स्मार्टफोन Black, Mist Blue और Sunset Orange जैसे आकर्षक कलर ऑप्शन्स में उपलब्ध है। Redmi A7 Pro 5G को यूजर्स Amazon India, Mi.com और ऑफलाइन स्टोर्स से खरीद सकते हैं।

जानिए Redmi A7 Pro 5G की 5 बड़ी खासियतें

1. इस स्मार्टफोन में 6.9 इंच का बड़ा डिस्प्ले दिया गया है, जो इस सेगमेंट में सबसे बड़ा माना जा रहा है। इसके साथ 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है, जिससे स्क्रॉलिंग और वीडियो देखने का अनुभव काफी स्मूद हो जाता है। इसके अलावा 800 nits ब्राइटनेस और Wet Touch Technology 2.0 जैसी सुविधाएं इसे हर परिस्थिति में इस्तेमाल करने लायक बनाती हैं।

2. फोन की सबसे बड़ी ताकत इसकी 6300mAh की बैटरी है, जो लंबे समय तक चलने के लिए डिजाइन की गई है। एक बार चार्ज करने के बाद यूजर्स इसे पूरे दिन आराम से इस्तेमाल कर सकते हैं। साथ ही इसमें 15W चार्जिंग और 7.5W रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है।

3. फोन में ऑक्टा-कोर 5G प्रोसेसर दिया गया है। यह डिवाइस Xiaomi HyperOS 3.0 पर चलता है, जिसमें Google Gemini, Circle to Search और HyperIsland जैसे फीचर्स मिलते हैं।

4. Redmi A7 Pro 5G में फोटोग्राफी के लिए इसमें 32MP AI डुअल रियर कैमरा दिया गया है, जो HDR सपोर्ट के साथ आता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। इसके साथ AI Sky और Document Mode जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।

5. Redmi A7 Pro 5G फोन में 200% वॉल्यूम बूस्ट स्पीकर, 3.5mm हेडफोन जैक और साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। इसके अलावा IP52 रेटिंग और 2TB तक एक्सपेंडेबल स्टोरेज इसे और ज्यादा यूजफुल बनाते हैं। कम कीमत में बड़े डिस्प्ले, लंबी बैटरी, 5G सपोर्ट और लेटेस्ट फीचर्स का कॉम्बिनेशन ही Redmi A7 Pro 5G की सबसे बड़ी ताकत है। यही वजह है कि लॉन्च के पहले दिन ही यह फोन बेस्टसेलर बन गया और यूजर्स के बीच तेजी से पॉपुलर हो रहा है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN