Home  लाइफस्टाइल समाचार न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया वो 45 की उम्र में कौन सी चीजें खाना...

न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया वो 45 की उम्र में कौन सी चीजें खाना बिल्कुल नहीं करती मिस

11
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Nutritionist share 3 must have foods after age 45: 45 की उम्र के बाद महिलाओं को कई तरह की हेल्थ से जुड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह ने बताया कि वो हेल्दी रहने के लिए 45 के बाद किन चीजों को खाना कभी मिस नहीं करती।

महिलाओं के लिए उम्र बढ़ने के साथ हेल्थ को मेंटेन रखना काफी मुश्किल हो जाता है। उन्हें कई सारी हेल्थ से जुड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। दरअसल 45 के बाद हार्मोंस में तेजी से बदलाव होता है। मेनोपॉज की वजह से हार्मोंस में फ्लक्चुएशन होता है और इससे कई तरह की बीमारियां पैदा होने लगती है। डाइजेशन स्लो होने लगता है, हड्डियां कमजोर होने लगती है। इसलिए 45 के बाद डाइट का खास ध्यान रखने की जरूरत होती है। न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है कि वो 45 की उम्र के बाद किन चीजों को खाना कभी नहीं छोड़ती।

45 के बाद बॉडी में आने लगते हैं ये बदलाव

महिलाओं में 45 के बाद कई सारे बॉडी चेंजेस का सामना करना पड़ता है।

हार्मोंस में उतार-चढ़ाव

डाइजेशन का स्लो हो जाना

हॉट फ्लैशेज

बॉडी में इन्फ्लेमेशन बढ़ने लगती है

मसल्स और हड्डियों की मजबूती घटने लगती है। ऐसे में बॉडी को एक्स्ट्रा सपोर्ट और राइट न्यूट्रिशन की जरूरत होती है। इसलिए हर दिन अपनी डाइट में इन चीजों को न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह जरूर शामिल करती हैं।

सुबह की शुरुआत फैट के साथ

न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया कि वो शरीर में एनर्जी बनाए रखने और हार्मोनल बैलेंस के लिए हर रोज सुबह एक खजूर और घी जरूर खाती हैं। ये बॉडी में एनर्जी क्रैश होने से रोकता है। महिलाओं में होने वाले हार्मोनल इंबैलेंस को रोकने के लिए एक्सपर्ट रोजाना एक गिलास गुनगुने पानी के साथ घी लेने की सलाह देते हैं।

जीरा और सौंफ का पानी

मेनोपॉज के साथ ही डाइजेशन काफी स्लो हो जाता है। जिसकी वजह से खाया पिया पचता नहीं और ब्लोटिंग होने लगती है। जीरा और सौंफ का पानी पीने से ब्लोटिंग को दूर करने के साथ डाइजेशन सुधारने में मदद मिलती है।

भुने तिल

न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया कि वो हड्डियों और जोड़ों की मजबूती को बनाए रखने के लिए हर दिन भुने तिल को डाइट में लेती हैं। मात्र 100 ग्राम तिल में 900 मिलीग्राम के करीब कैल्शियम होता है। साथ ही इसमे कई सारे जरूरी मिनरल्स भी होते हैं। जो बिना डेयरी प्रोडक्ट के बॉडी में हड्डियों को मजबूती देने में मदद करते हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN