Home मनोरंजन समाचार न्याय की हमेशा जीत होती है, बहन करिश्मा और बच्चों के पक्ष...

न्याय की हमेशा जीत होती है, बहन करिश्मा और बच्चों के पक्ष में फैसला आने पर बोलीं करीना कपूर

12
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/04/30/1200x900/kak_1777560856843_1777560865333.jpg

करिश्मा कपूर के एक्स पति संजय कपूर के संपत्ति विवाद पर बहन करीना कपूर का रिएक्शन आया है और उन्होंने इस पर कहा कि न्याय की ही जीत होती है।

करिश्मा कपूर के एक्स पति संजय कपूर के निधन के बाद से उनके करोड़ों की संपत्ति और वसीयत से जुड़ा कानूनी विवाद चल रहा है। अब इस मामले पर गुरुवार को दिल्ली हाई कोर्ट ने संजय कपूर की संपत्तियों पर यथास्थिति बनाए रखने का ऑर्डर दिया है।

करीना बोलीं न्याय और सत्य की जीत होती है

करीना ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया जिसमें लिखा है, ‘और वहां चमक है। न्याय और सत्य की हमेशा जीत होती है।’ बता दें कि करीना अपनी बहन करिश्मा को पूरा सपोर्ट करती हैं।

कोर्ट ने क्या कहा

अदालत ने कहा कि संपत्ति के प्रिजर्वेशन के प्रश्न का उत्तर सकारात्मक में दिया जाना चाहिए, यह देखते हुए कि मुकदमे में समय लग सकता है और इस बीच, संपत्ति की रक्षा की जानी चाहिए। इसके साथ ही कोर्ट ने करिश्मा कपूर के बच्चों राहत दी है। उन्होंने कहा कि कियान और समायरा कपूर ने प्रथम दृष्टया मामला साबित कर दिया है। अगर बाद में वसीयत जाली साबित होती है तो कार्रवाई ना करने से फिर अन्याय हो सकता है।

करीना-संजय की शादी और तलाक

बता दें कि करिश्मा और संजय ने साल 2023 में शादी की थी। हालांकि दोनों शादी ज्यादा लंबी चली नहीं। दोनों के बीच काफी विवाद होने लगे। इसके बाद दोनों का 2016 में तलाक हो गया था।

संजय का निधन कब और कहां हुआ

संजय ने फिर प्रिया सचदेव से शादी की और उनके साथ रहने लगे। वहीं करिश्मा अपने काम और बच्चों पर फोकस करने लगीं। एक दिन फिर खबर आई कि संजय का निधन हो गया है। उनके निधन के बाद तो फिर उनकी संपत्ति को लेकर प्रिया, करिश्मा के बच्चों और संजय की मां के बीच का बैटल चलता रहा।

बता दें कि संजय का 12 जून को इंग्लैंड में पोलो मैच खेलते हुए निधन हो गया था। बाद में फिर पता चला कि हार्ट अटैक से उनकी मौत हुई थी।

करिश्मा की प्रोफेशनल लाइफ

करिश्मा अब बड़े पर्दे पर ज्यादा एक्टिव नहीं हैं। लास्ट फिल्म उनकी थिएटर में जो रिलीज हुई थी वो डेंजरस इश्क थी जो साल 2012 में रिलीज हुई थी। इसके बाद वह मर्डर मुबारक में नजर आई थीं जो नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुई थी।

करीना की प्रोफेशनल लाइफ

करीना कपूर की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वह लास्ट फिल्म सिंघम अगेन में नजर आई थीं। इस फिल्म को रोहित शेट्टी ने डायरेक्ट किया था जो साल 2024 में रिलीज हुई थी। हालांकि इसके बाद वह किसी फिल्म में नजर नहीं आई हैं।

अब करीना फिल्म दायरा में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में करीना के साथ पृथ्वीराज सुकुमारन लीड रोल में हैं। वहीं मेघना गुलजार फिल्म को डायरेक्ट कर रही हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN