Home व्यापार समाचार नौकरीपेशा लोगों के लिए खुशखबरी! ATM और UPI से निकलेगा PF का...

नौकरीपेशा लोगों के लिए खुशखबरी! ATM और UPI से निकलेगा PF का पैसा, ये है EPFO का नया प्लान

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

EPFO अब अपने सिस्टम को अपग्रेड करने जा रही है। जी हां, बहुत जल्द EPFO 3.0 लॉन्च ने की तैयारी कर रहा है, जिससे आपका PF अकाउंट बिल्कुल बैंक अकाउंट जैसा काम कर सकता है, यानी आने वाले समय में आप ATM और UPI के जरिए भी अपने PF से पैसा निकाल सकेंगे। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

देश के करोड़ों नौकरीपेशा लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। जी हां, क्योंकि कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (Employees’ Provident Fund Organisation) अब अपने सिस्टम को अपग्रेड कर EPFO 3.0 लाने की तैयारी कर रहा है, जिससे आपका PF अकाउंट बिल्कुल बैंक अकाउंट जैसा काम कर सकता है, यानी आने वाले समय में आप ATM और UPI के जरिए भी अपने PF से पैसा निकाल सकेंगे। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

PF से पैसे निकालना एक झंझट

बिजनेसटूडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अभी तक PF से पैसे निकालना एक लंबी और झंझट भरी प्रक्रिया होती है, जिसमें कागजी कार्रवाई, कंपनी की मंजूरी और कई दिनों का इंतजार शामिल होता है। लेकिन, EPFO 3.0 के तहत एक डिजिटल, कोर-बैंकिंग सिस्टम तैयार किया जा रहा है, जिससे आप अपने PF बैलेंस को तुरंत चेक कर पाएंगे, ऑनलाइन क्लेम डाल सकेंगे और पैसा भी जल्दी मिल सकेगा।

ATM कार्ड या UPI के जरिए भी संभव निकासी

सबसे बड़ा बदलाव यह होगा कि PF से निकासी अब ATM कार्ड या UPI के जरिए भी संभव हो सकती है। हालांकि, यह सुविधा पूरी तरह फ्री नहीं होगी, बल्कि मेडिकल इमरजेंसी, घर खरीदने, पढ़ाई या बेरोजगारी जैसी जरूरतों के लिए तय नियमों के तहत ही पैसा निकाला जा सकेगा, यानी सुविधा बढ़ेगी, लेकिन नियम भी लागू रहेंगे।

इसके अलावा क्लेम सेटलमेंट भी पहले से कहीं ज्यादा तेज हो जाएगा। आधार और KYC वेरिफिकेशन के जरिए कई क्लेम ऑटोमैटिक तरीके से प्रोसेस हो सकेंगे, जिससे हफ्तों का इंतजार घटकर कुछ ही समय में पूरा हो सकता है। साथ ही नौकरी बदलने पर PF ट्रांसफर भी अपने आप हो जाएगा, जिससे कर्मचारियों को बार-बार आवेदन नहीं करना पड़ेगा।

हालांकि, एक्सपर्ट्स का कहना है कि इतनी आसान सुविधा के साथ जिम्मेदारी भी बढ़ती है। PF असल में रिटायरमेंट के लिए बचत है, इसलिए बार-बार पैसा निकालना भविष्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है।

EPFO 3.0 PF सिस्टम को पूरी तरह डिजिटल, तेज और यूजर-फ्रेंडली बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है, जिससे करोड़ों लोगों को अपने पैसे तक आसान और तेज पहुंच मिल सकेगी।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN