Home  लाइफस्टाइल समाचार नॉन-स्टिक से ग्लास पैन तक, जमे हुए गंदे दाग साफ करने के...

नॉन-स्टिक से ग्लास पैन तक, जमे हुए गंदे दाग साफ करने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स

18
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

रसोईघर में तरह-तरह के बर्तनों का इस्तेमाल किया जाता है। जिसमें नॉन स्टिक पैन से लेकर ग्लास और कास्ट आयरन के बर्तन तक यूज किए जाते हैं। ऐसे में इन बर्तनों पर अगर पुराने दाग लगे हैं तो इन्हें साफ करने के लिए कुछ ट्रिक्स को अपनाएं। 

अगर बर्तनों को ठीक से न धोया जाए, तो उन पर तेल की एक पतली परत जमा होती रहती है। जो समय के साथ सख्त हो जाते हैं और फिर उन पर धूल-मिट्टी चिपकती है। इसके अलावा तेज आंच पर खाना पकाने पर बर्तन की सतह पर खाना चिपक सकता जिसकी वजह से बर्तन जल जाते हैं। ऐसे में इन काले या गहरे भूरे रंग के जिद्दी दागों को साफ करने के लिए आप कुछ ट्रिक्स को अपनाएं। यहां अलग-अलग धातू के बर्तन साफ करने की ट्रिक्स बता रहे हैं। जानिए-

कैसे साफ करें सेरेमिक पैन

सेरेमिर बर्तनों को साफ करने का सबसे अच्छा और आसान तरीका है कि आप गर्म पानी में डिश वॉश और बेकिंग सोड़ा को एक साथ मिक्स करें और फिर गर्म पानी के साथ स्क्रब करें। अच्छे से सॉफ्ट स्क्रब का इस्तेमाल करते हुए पैन को साफ करें।

कैसे साफ करें कॉपर पैन

कॉपन के बर्तन चमकते हुए ही अच्छे लगते हैं इन्हें साफ करने के लिए विनेगर और नमक को मिलाएं। फिर इस मिक्स को गंदे हिस्से पर लगाएं और साफ करें। रब करने के बाद इसे साफ पानी से धोएं।

कैसे साफ करें ग्लास के बर्तन

ग्लास टिफिन इन दिनों काफी ट्रेंड में है। अधिकतर घरों में ग्लास बर्तनों का इस्तेमाल खूब किया जा रहा है। अगर इन बर्तनों को ठीक तरह से साफ न किया जाए तो इनके कोनों पर तेल जमा हो जाता है और ये गंदे दिखने लगते हैं। ऐसे में इसे साफ करने के लिए गर्म पानी में डिशवॉश मिलाएं। फिर कुछ देर के लिए बर्तन को इस पानी में भिगो दें। कुछ देर बाद स्क्रबर से रब करें और फिर साफ पानी से धो दें।

कैसे साफ करें स्टेनलेस स्टील पैन

स्टील के बर्तनों सबसे ज्यादा गंदगी पैन के पीछे वाले हिस्स में होती है। इसके अलावा हैंडल के आसपास भी गंदगी जमना कॉमन है, ऐसे में आप इसे साफ करने के लिए गर्म पानी में बेकिंग सोडा मिलाकर एक पेस्ट तैयार करें। फिर बर्तन पर लगे जले हुए दाग को स्क्रबर की मदद से साफ करें।

कैसे साफ करें कास्ट आयरन पैन

कास्ट आयरन के बर्तनों को साफ करने के लिए पैन में नमक डालें और फिर कच्चे आलू के साथ पैन को साफ करें।

कैसे साफ करें नॉन स्टिक

इसकी कोटिंग को खराब किए बिना साफ करने के लिए डिश वॉश को पानी और विनेगर के साथ मिलाएं। फिर इसे पैन में डालकर सॉफ्ट स्पॉन्ज के साथ रगड़ें।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN