Home मनोरंजन समाचार नीलम कोठारी को क्या प्यार करते थे गोविंदा? सालों बाद एक्टर बोले-...

नीलम कोठारी को क्या प्यार करते थे गोविंदा? सालों बाद एक्टर बोले- ऐसा लगता था जैसे…

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/03/05/1200x900/govr_1772717822006_1772717829609.jpg

गोविंदा और नीलम कोठारी की जोड़ी एक समय पर काफी चर्चा में थी। दोनों के रिलेशन तक की खबरें आती रहती थी। अब सालों बाद गोविंदा ने इस पर अपनी बात रखी है।

गोविंदा और नीलम कोठारी की ऑनस्क्रीन जोड़ी को दर्शकों ने काफी पसंद किया है। दोनों ने साथ में कई फिल्मों में काम किया है जिसमें इल्जाम, लव 86, हत्या, सिंदूर, खुदगर्ज, 2 कैदी शामिल है। जब दोनों साथ में काम करते थे तब दोनों के रिलेशन की खबरें आती थीं। अब गोविंदा ने सालों बाद इस पर अपनी बात रखी है।

क्या बोले नीलम को लेकर गोविंदा

सिद्धार्थ कनन को दिए इंटरव्यू में गोविंदा ने कहा, ‘देखिए हम सब जितने यंगस्टर्स थे, जो गांव टाइप के होते हैं, उन के लिए गोरियां बहुत अच्छी लगती है। ये जो अपोजिट अट्रैक्शन है न, ये हुआ करता है। वह काफी अलग और अच्छी लड़की थीं। ऐसा लगता था जैसे डॉल है।’

नीलम के फैन थे गोविंदा

गोविंदा ने कहा कि वह तो पहले खुद नीलम के फैन थे और उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वह उनके साथ काम करेंगे। जब नीलम उनकी हिरोइन बनी थीं तब गोविंदा को विश्वास ही नहीं हो पाया था।

उस टाइम पर अभी जैसे अफेयर्स नहीं होते थे

गोविंदा ने आगे कहा, ‘उस टाइम पर, अभी के जैसे अफेयर्स होते हैं, वैसे तो होते नहीं थे। हम बवाल मचाते थे। हो गया, लग रहा है, चल रहा है। पहले वाला रोमांस होता था, वो देखने मात्र का था। कितना अच्छा काम कर पाए न हम लोग। हर फिल्म देखिए, गाने सुपरहित, फिल्में हिट।’

बता दें कि नीलम और गोविंदा की जोड़ी तो दर्शकों की फेवरेट में से एक थी। कुछ साल पहले दोनों एक रिएलिटी शो में साथ आए थे और उस समय दोनों के डांस वीडियो काफी वायरल हुए थे।

नेगेटिव वजह से सुर्खियो में गोविंदा

गोविंदा पिछले कुछ समय से काफी नेगेटिव वजह से काफी चर्चा में हैं। गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने एक्टर पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाया था। उनका कहना था कि गोविंदा का उनकी उम्र से कई साल छोटी लड़की से अफेयर है। हालांकि गोविंदा ने इन दावों को साफ गलत बताया था।

पत्नी सुनीता ने लगाए थे आरोप

गोविंदा ने यह भी कहा था कि ऐसे आरोपों के बाद यंग लड़कियां उनके साथ काम करने से डरेंगी। इसके अलावा गोविंदा ने कहा था कि अच्छा है कि जिस लड़की के साथ सुनीता ने उनका नाम जोड़ा, वह सामने आकर कुछ गलत नहीं बोलीं।

गोविंदा की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वह लास्ट रंगीला राजा में नजर आए थे जो साल 2019 में रिलीज हुई थी। इसके बाद से गोविंदा ने कोई फिल्म साइन नहीं की है और ना ही उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर उन्होंने कोई अनाउंसमेंट की है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN