Home मनोरंजन समाचार निक जोनस ने पहना मंगलसूत्र ब्रेसलेट, बीवी प्रियंका की फिल्म का किया...

निक जोनस ने पहना मंगलसूत्र ब्रेसलेट, बीवी प्रियंका की फिल्म का किया प्रमोशन, फैंस बोले- जीजू जैसा कोई नहीं

15
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/02/19/1200x900/ncp_1771502454930_1771502495575.jpg

प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस को वैसे ही भारत में काफी पसंद किया जाता है। वहीं वह भी प्रियंका के लिए कुछ ऐसा करते रहते हैं जिससे उन्हें बेस्ट जीजू तक कहा जाता है।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की जोड़ी को फैंस बहुत पसंद करते हैं। निक भले ही विदेशी हैं, लेकिन प्रियंका के साथ रहकर वह भी देसी बन जाते हैं। निक, भारत के फेस्टिवल्स सेलिब्रेट करते हैं और भारतीय ट्रेडिशन्स भी फॉलो करते हैं। अब निक का एक वीडियो सामने आया है जिसमें उनके हाथ में मंगलसूत्र ब्रेस्लेट नजर आ रहा है। निक के इस ब्रेस्लेट को देखकर भारतीय फैंस तो उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

निक ने किया प्रियंका का प्रमोशन

वीडियो में आप देखेंगे कि निक प्रियंका की फिल्म ब्लफ का प्रमोशन करते हैं। वह बोलते हैं, ‘दोस्तों, प्रियंका की फिल्म द ब्लफ का प्रीमियर है अमेजन प्राइम पर। यह शानदार हैं। मैंने 2 बार देखी है। उनके किरदार का नाम ब्लडी एम है…इसलिए मैं ब्लडी मैरी बनाऊंगा। इसके बाद निक कॉकटेल बनाते हैं। इसके बाद निक वो ड्रिंक प्रियंका को देते हैं। निक उसे टेस्ट करके बोलती हैं आपकी बेस्ट रेसिपी है।’

लोगों के रिएक्शन

वीडियो पर मंगलसूत्र ब्रेसलेट नोटिस करते हुए फैंस खूब रिएक्ट कर रहे हैं। एक ने लिखा, निक ने मंगलसूत्र ब्रेसलेट पहना है यार। एक ने लिखा कि निक जीजू बेस्ट हैं। एक ने लिखा कि अगर आपने नोटिस किया कि निक ने मंगलसूत्र ब्रेसलेट पहना है तो देखें निक ग्रीन फॉरेस्ट हैं।

प्रियंका की फिल्म द ब्लफ

द ब्लफ की बात करें तो यह एक एक्शन एडवेंचर थ्रिलर फिल्म है। प्रियंका के अल्वा फिल्म में कार्ल, इसमैल क्रूज, साफिया भी अहम किरदार में हैं। फिल्म को फ्रैंक इ फ्लावर्स ने डायरेक्ट किया है। यह प्राइम वीडियो पर 25 फरवरी 2026 को प्रीमियर होगी।

प्रियंका की भारतीय फिल्म

प्रियंका अब भारतीय सिनेमा में भी वापसी करने वाली हैं। वह एसएस राजामौली की फिल्म वाराणसी में नजर आएंगी। इस फिल्म में प्रियंका के साथ महेश बाबू लीड रोल में हैं। प्रियंका और महेश बाबू की यह पहली फिल्म है। वहीं एसएस राजामौली के साथ भी प्रियंका की यह पहली मूवी है। यह एक बड़ी फिल्म है जिसका सबको बेसब्री से इंतजार है। आशा करते हैं कि यह फिल्म लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी।

लंबे समय बाद कर रही हैं वापसी

इस फिल्म के जरिए प्रियंका लंबे समय के बाद इंडियन फिल्म में काम कर रही हैं। लास्ट वह द व्हाइट टाइगर में नजर आई थीं जो साल 2020 में रिलीज हुई थी। यह नेटफ्लिक्स फिल्म थी। वहीं बॉलीवुड फिल्म की बात करें तो वह लास्ट 2019 में रिलीज हुई मूवी द स्काई इज पिंक में नजर आई थीं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN