Home  लाइफस्टाइल समाचार नहाने के बाद भी आती है पसीने की बदबू? ₹10 की फिटकरी...

नहाने के बाद भी आती है पसीने की बदबू? ₹10 की फिटकरी से बना लें ये देसी डियोड्रेंट!

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मार्केट से महंगे डियोड्रेंट और परफ्यूम में अल्कोहल और केमिकल्स भी काफी ज्यादा होते हैं। इनकी जगह अगर आप कोई सस्ता और इफेक्टिव ऑप्शन ढूंढ रहे हैं, तो फिटकरी से एक कमाल का डियोड्रेंट खुद भी तैयार कर सकते हैं।

गर्मियों के मौसम में पसीना आना आम है, लेकिन साथ में जो बदबू आती है वो कई बार शर्मिंदगी का कारण बन जाती है। अब बेशक आप दिन में जितनी बार भी नहा लें, पसीना आएगा तो तुरंत बदबू आनी भी शुरू हो जाएगी। ऐसे में मार्केट से महंगे डियोड्रेंट और परफ्यूम लेना ही एक ऑप्शन समझ आता है, लेकिन इनमें अल्कोहल और केमिकल्स भी काफी ज्यादा होते हैं। इनकी जगह अगर आप कोई सस्ता और इफेक्टिव ऑप्शन ढूंढ रहे हैं, तो फिटकरी से एक कमाल का डियोड्रेंट खुद भी तैयार कर सकते हैं। फिटकरी आराम से आपको 10-20 रुपए में मिल जाएगी और बाकी चीजें भी आपके पास मौजूद होंगी ही। ये डियोड्रेंट ना सिर्फ बदबू को दूर रखेगा, बल्कि अंडरआर्म्स की पिगमेंटेशन रिमूव करने के लिए भी काफी बेनिफिशियल है।

नेचुरल डियोड्रेंट बनाने के लिए आपको चाहिए होंगी ये चीजें

फिटकरी से आप अपने लिए नेचुरल डियोड्रेंट घर पर ही बना सकते हैं। इसके लिए आपको दो चम्मच फिटकरी का पाउडर, पानी (दो चम्मच), एलोवेरा जेल (1 चम्मच) और ग्लिसरीन (1 चम्मच) लेना है। आइए अब फटाफट से जान लेते हैं कि डियोड्रेंट बनाना कैसे है।

फिटकरी से बनाएं नेचुरल डियोड्रेंट

नेचुरल डियोड्रेंट बनाने के लिए सबसे पहले फिटकरी का टुकड़ा लें। अब इसे कूटकर पीस लें और पाउडर सा बना लें। बराबर मात्रा में ही पानी मिलाएं। साथ में थोड़ा सा एलोवेरा जेल और ग्लिसरीन डालकर सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करें। इस मिक्सचर को 15-20 मिनट के लिए ढककर रख दें, फिर किसी पुरानी डियोड्रेंट की शीशी में ट्रांसफर कर लें।

इस डियोड्रेंट को इस्तेमाल कैसे करना है?

इस नेचुरल डियोड्रेंट का पूरा फायदा लेने के लिए इसे हमेशा नहाने के बाद अंडरआर्म्स में अप्लाई करें, जब स्किन बिल्कुल साफ हो। बहुत ज्यादा मात्रा में लगाने की जरूरत नहीं है, पतली सी लेयर ही काफी होती है। इस डियोड्रेंट की खासियत है कि ये सेंसेटिव स्किन को भी इरिटेट नहीं करता है, हालांकि एक बार फिर भी पैच टेस्ट करना सही रहता है।

फिटकरी डियोड्रेंट के क्या-क्या फायदे मिलेंगे

फिटकरी और एलोवेरा जैसी नेचुरल सूदिंग इंग्रीडिएंट्स से बना ये डियोड्रेंट काफी फायदेमंद है। इसमें मौजूद एंटीबैक्टीरियल गुण पसीने की बदबू पैदा करने वाले कीटाणुओं को खत्म करने में मदद करते हैं, जिससे लंबे समय तक फ्रेशनेस बनी रहती है। इससे पसीना भी कम आता है और अंडरआर्म्स सूखे रहते हैं। नियमित इस्तेमाल से अंडरआर्म्स की पिगमेंटेशन को हल्का करने में भी मदद मिल सकती है, जिससे स्किन धीरे-धीरे साफ और इवन टोन दिखने लगती है। सबसे अच्छी बात यह है कि यह पूरी तरह नेचुरल, सस्ता और केमिकल-फ्री ऑप्शन है, जो स्किन के लिए सेफ माना जाता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN