Source :- LIVE HINDUSTAN
नवरत्न कंपनी रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) को नेशनल मिनरल डिवेलपमेंट कॉरपोरेशन (NMDC) से कई ऑर्डर मिले हैं। कंपनी को मिले इन ऑर्डर की वैल्यू 1978 करोड़ रुपये है।
नवरत्न कंपनी रेल विकास निगम लिमिटेड (आरवीएनएल या RVNL) को कई ऑर्डर मिले हैं। रेल विकास निगम लिमिटेड ने तीन अलग-अलग रेगुलेटरी फाइलिंग में बताया है कि उसे नेशनल मिनरल डिवेलपमेंट कॉरपोरेशन (NMDC) से कई ऑर्डर मिले हैं। रेल विकास निगम लिमिटेड को मिले इन ऑर्डर की वैल्यू 1978 करोड़ रुपये है। अभी दो दिन पहले ही नवरत्न कंपनी रेल विकास निगम को सेंट्रल रेलवे से 270.22 करोड़ रुपये का कॉन्ट्रैक्ट मिला था। रेल विकास निगम लिमिटेड के शेयर उछाल के साथ 318.35 रुपये पर बंद हुए हैं।
कंपनी को मिले ऑर्डर का ब्योरा
रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) को मिले पहले कॉन्ट्रैक्ट में बचेली में रेजिडेंशियल टावर्स और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का निर्माण करना है। इस ऑर्डर की वैल्यू 644.8 करोड़ रुपये है। कंपनी ने रेगुलेटरी फाइलिंग में बताया है कि इस ऑर्डर को 34 महीने में पूरा किया जाना है। रेल विकास निगम लिमिटेड को दूसरा लेटर ऑफ एक्सेप्टेंस (LoA) बचेली में आयरन ओर डिपॉजिट-10/11A में रेजिडेंशियल टावर्स का निर्माण करना है। इस ऑर्डर की वैल्यू 536.4 करोड़ रुपये है। कंपनी को मिला तीसरा और सबसे बड़ा कॉन्ट्रैक्ट 796.8 करोड़ रुपये का है। इस ऑर्डर के तहत नवरत्न कंपनी को बचेली में आयरन ओर डिपॉजिट-5 में रेजिडेंशियल टावर्स बनाने हैं। इस प्रोजेक्ट को भी 34 महीने में पूरा किया जाना है।
2387% उछल गए हैं रेल कंपनी के शेयर
नवरत्न कंपनी रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) के शेयर 27 मार्च 2020 से लेकर अब तक 2387 पर्सेंट चढ़ गए हैं। रेल विकास निगम लिमिटेड के शेयर 27 मार्च 2020 को 12.80 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 26 फरवरी 2026 को 318.35 रुपये पर बंद हुए हैं। पिछले 6 साल में कंपनी के शेयरों में 1409 पर्सेंट की तेजी देखने को मिली है। अगर पिछले 5 साल की बात करें तो कंपनी के शेयर 900 पर्सेंट से ज्यादा चढ़ गए हैं। चार साल में कंपनी के शेयरों में 927 पर्सेंट की तेजी आई है।
एक साल में 9% टूट गए हैं रेल विकास निगम के शेयर
नवरत्न कंपनी रेल विकास निगम लिमिटेड के शेयर पिछले एक साल में 9 पर्सेंट लुढ़क गए हैं। इस साल अब तक कंपनी के शेयरों में करीब 12 पर्सेंट की गिरावट देखने को मिली है। पिछले 2 महीने में कंपनी के शेयरों में 18 पर्सेंट की गिरावट आई है। रेल विकास निगम लिमिटेड के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 448 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 295.25 रुपये है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



