Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/03/25/1200x900/RAVI_KISHAN_DHURAMDHAR_2_1774453244656_1774453250431.pngरणवीर सिंह की धुरंधर 2 की हर जगह चर्चा हो रही है। आम लोगों से लेकर सिलेब्स तक फिल्म की तारीफ कर रहे हैं। अब बीजेपी नेता और एक्टर रवि किशन ने धुरंधर 2 को समाज का आयना बताया है। उन्होंने कहा कि अब सब जान गए हैं कि नोटबंदी क्यों हुई थी।
रणवीर सिंह की धुरंधर: द रिवेंज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है और अब हर जगह फिल्म की चर्चा हो रही है। सोशल मीडिया पर फिल्म की जमकर तारीफ हो रही है। आम जनता से लेकर सिलेब्स तक फिल्म की तारीफ कर रहे हैं। वहीं, कुछ लोग सोशल मीडिया पर फिल्म को प्रोपेगेंडा बता रहे हैं। सोशल मीडिया पर फिल्म की चर्चा के बीच बीजेपी नेता और एक्टर रवि किशन ने फिल्म को समाज का आयना बताया है। उन्होंने कहा कि अब सबको पता चल गया कि नोटबंदी क्यों हुई थी।
रवि किशन ने धुरंधर: द रिवेंज को बताया समाज का आयना
एनआई से खास बातचीत में रवि किशन ने रणवीर सिंह की स्पाई थ्रिलर धुरंधर: द रिवेंज की तारीफ की। उन्होंने कहा, “धुरंधर फिल्म समाज का आयना है। संसद में जब अटैक हुआ तब कोई कुछ नहीं बोला। अतीक अहमद के बारे में इतने मुकदमे दर्ज हैं, अब सब लोग बयानबाजी कर रहे हैं। सिनेमा समाज का आयना है; जो समाज में होता है, सिनेमा उसी पर बनता है। ये लोकतंत्र है।”
रवि किशन बोले- नोटबंदी के बारे में सब जान गए कि क्यों हुई थी
रवि किशन ने आगे कहा, “नोटबंदी के बारे में सब जान गए कि क्यों नोटबंदी हुआ था। सिनेमा इंडस्ट्री से भी मेरा एक अनुरोध है कि अब ऐसी जागरुक फिल्में बनाने का समय आ गया है।”
धुरंधर: द रिवेंज में दिखाई गई नोटबंदी वाली घटना
धुरंधर: द रिवेंज की बात करें तो फिल्म में की एक घटना को भारत में हुई नोटबंदी से जोड़कर दिखाया गया है। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे भारत में नकली नोट आ रहे थे जिससे आतंकवाद को बढ़ावा मिल रहा था और फिर क्यों नोटबंदी जैसा कदम उठाया गया। वहीं, धुरंधर 1 की बात करें तो उस फिल्म में संसद में हुए हमले से लेकर मुंबई में हुए आतंकी अटैक जैसी घटनाओं को दिखाया गया था।
धुरंधर 1 और धुरंधर: द रिवेंज की कास्ट
धुरंधर 1 और 2 को आदित्य धर ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में रणवीर सिंह ने स्पाई की भूमिका में नजर आए हैं। वहीं, फिल्म पाकिस्तान के ल्यारी में गैंगवॉर की कहानी दिखाती है। फिल्म दिखाती है कि कैसे एक भारतीज जासूस पाकिस्तान की कुख्यात गैंग का हिस्सा बन जाता है और फिर कैसे एक-एक करके अपने प्लान को अंजाम देता है। रणवीर सिंह के अलावा फिल्म में अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन, संजय दत्त, आर माधवन, गौरव गेरा जैसे कलाकार नजर आए हैं।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN


