Home मनोरंजन समाचार ‘धुरंधर 2’ वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 7 फिल्मों से पीछे, नंबर 1...

‘धुरंधर 2’ वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 7 फिल्मों से पीछे, नंबर 1 बनने के लिए कमाने होंगे इतने करोड़

9
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/03/26/1200x900/Dh2_1774367656159_1774367696924_1774487242143.jpg

Dhurandhar The Revenge Worldwide Box Office Report: ‘धुरंधर 2’ का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 1000 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है, लेकिन अब भी 7 फिल्मों से पीछे है।

Dhurandhar 2 Worldwide Collection: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई कर रही है। 18 मार्च (प्रेड प्रिव्यू) से लेकर 23 मार्च तक, फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस से 623.42 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। वहीं वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस की बात करें तो ‘धुरंधर 2’ ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस से 1,006.50 (ग्रॉस) करोड़ रुपये का कारोबार किया है।

‘धुरंधर 2’ की कमाई

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
भारतीय बॉक्स ऑफिस 623.42 करोड़ रुपये
वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस 1,006.50 करोड़ रुपये

‘धुरंधर 2’ अब भी है इन फिल्मों से पीछे

वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर इस वक्त ‘धुरंधर 2’ के आगे सात फिल्में हैं। ‘धुरंधर 2’ ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस से 1,006.50 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं ‘बाहुबली 2’ ने 1,788.06 करोड़ रुपये, ‘पुष्पा 2’ ने (1,742.10 करोड़ रुपये), ‘धुरंधर’ ने (1,307.35 करोड़ रुपये), ‘आरआरआर’ ने (1,230 करोड़ रुपये), ‘केजीएफ चैप्टर 2’ ने (1,215 करोड़ रुपये), ‘जवान’ ने (1,160 करोड़ रुपये) और ‘कल्कि 2898 एडी’ ने (1,042.25 करोड़ रुपये) का कारोबार किया है।

नंबर 1 बनने के लिए कमाने होंगे इतने करोड़

‘धुरंधर 2’ वर्ल्डवाइड 1,006.50 करोड़ रुपये की कमाई करने के बाद भी सात फिल्मों से पीछे है। अगर ‘धुरंधर 2’ को वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर नंबर 1 भारतीय फिल्म बनना है तो 1788 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई करनी पड़ेगी।

टेबल से समझिए

फिल्म वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
बाहुबली 2 1788.06 करोड़ रुपये
पुष्पा 2 1742.10 करोड़ रुपये
धुरंधर 1307.35 करोड़ रुपये
आरआरआर 1230 करोड़ रुपये
केजीएफ 2 1215 करोड़ रुपये
जवान 1160 करोड़ रुपये
कल्कि 2898 एडी 1042.25 करोड़ रुपये
धुरंधर 2 1,006.50 करोड़ रुपये

SOURCE : LIVE HINDUSTAN