Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/03/22/1200x900/DHURANDHAR_22_03_000_1774201592243_1774201596222.pngRanveer Singh Film Day 4: रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर के लिए रविवार का दिन काफी खास रहा। फिल्म ने लगातार दूसरे दिन 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई की। धुरंधर का भारत में टोटल कलेक्शन 541.97 करोड़ (ग्रॉस) हो गया है।
रणवीर सिंह की धुरंधर: द रिवेंज बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर रही है। फिल्म को बहुत सारा प्यार मिल रहा है। सोशल मीडिया पर हर कोई फिल्म की ही चर्चा कर रहा है। धुरंधर 2 का रविवार का दिन भी खास रहा है। फिल्म ने 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई की। फिल्म का टोटल कलेक्शन भारत में 541.97 करोड़ (ग्रॉस) कमाई कर ली है। फिल्म ने शनिवार से ज्यादा कमाई रविवार को की।
रविवार को धुरंधर: द रिवेंज का बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा हाल?
sacnilk.com के मुताबिक, धुरंधर: द रिवेंज ने रविवार (22 मार्च) को बॉक्स ऑफिस पर रात 10 बजे तक 114.85 करोड़ (नेट) की कमाई की है। फिल्म का टोटल कलेक्शन भारत में 454.12 करोड़ (नेट) की कमाई कर ली है। शनिवार को भी फिल्म ने 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है।
| धुरंधर 2 | कमाई |
|---|---|
| डे 0 | 43 करोड़ |
| डे 1 | 102.55 करोड़ |
| डे 2 | 80.72 करोड़ |
| डे 3 | 113.00 करोड़ |
| डे 4 | 114.85 करोड़ |
धुरंधर: द रिवेंज ने जीरो डे (18 मार्च) पर 43 करोड़ की कमाई की थी। पहले दिन 102.55 करोड़, दूसरे दिन 80.72 करोड़, तीसरे दिन 113.00 करोड़ और चौथे दिन 114.85 करोड़ की कमाई की ।
रविवार को किस भाषा में किया कितना कलेक्शन
रविवार को धुरंधर: द रिवेंज ने हिंदी भाषा में 107 करोड़ की कमाई की। कन्नड़ भाषा में 1 लाख की कमाई की। मलयालम भाषा में 9 लाख की कमाई है। तमिल भाषा में 2.50 करोड़ की कमाई की है। तेलुगु भाषा में 5.25 करोड़ की कमाई की है।
धुरंधर: द रिवेंज की रविवार के शोज की ऑक्यूपेंसी?
धुरंधर 2 के आज के शोज की ऑक्यूपेंसी की बात करें तो सुबह के शोज में ऑक्यूपेंसी 74.23 पर्सेंट रही। दोपहर के शोज की ऑक्यूपेंसी 91.23 पर्सेंट रही। शाम के शोज की ऑक्यूपेंसी 88.85 पर्सेंट रही। रात के शोज का आक्यूपेंसी डेटा अभी रिलीज नहीं हुआ है। इसतक आज के शोज की टोटल ऑक्यूपेंसी 84.77 पर्सेंट रही।
धुरंधर: द रिवेंज की बात करें तो इस फिल्म में सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी, संजय दत्त, आर माधवन और गौरव गेरा जैसे कलाकार नजर आए हैं। फिल्म को आदित्य धर ने डायरेक्ट किया है।
(डिसक्लेमर: इस लेख में दिए गए बॉक्स ऑफिस आंकड़े विवरण विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स, ट्रेड एनालिस्ट्स और सूत्रों पर आधारित हैं। वास्तविक आंकड़े ऊपर दिए गए अनुमानों से भिन्न हो सकते हैं। लाइव हिंदुस्तान इनके ऑफिशियल होने की पुष्टि नहीं करता है।)
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



