Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/03/26/1200x900/dhurandhar_2_1774499440984_1774499441120.jpgसिख कम्युनिटी की नाराजगी पर धुरंधर 2 के डायरेक्टर आदित्य धर ने एक पोस्ट किया है। उनका कहना है कि जो विवादित पोस्टर सर्कुलेट हो रहा है, वो उनके प्रमोशन का हिस्सा नहीं बल्कि किसी ने एआई से बनाया है।
धुरंधर द रिवेंज के डायरेक्टर आदित्य धर ने सिख कम्युनिटी की नाराजगी का जवाब दिया है। उनका कहना है कि पोस्टर्स को किसी ने एआई से एडिट किया है। वह सिख समुदाय का सम्मान करते हैं। बता दें कि धुरंधर 2 के प्रमोशनल मटीरियल पर सिख समुदाय से कुछ लोगों ने आपत्ति जताई है। आरोप है कि कुछ पोस्टर्स में रणवीर सिंह पगड़ी और कड़ा पहनकर सिगरेट पी रहे हैं। इससे धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। 17 मार्च को ‘सिख ऑफ महाराष्ट्र’ ग्रुप ने धुरंधर के मेकर्स के खिलाफ पुलिस में शिकायत की है।
आदित्य धर ने दिया ये जवाब
आदित्य धर ने ट्विटर पर लिखा, ‘धुरंधर द रिवेंज को देश और पूरी दुनिया के दर्शकों को जो प्यार मिल रहा है, मैं उसके लिए बहुत आभारी हूं। हालांकि मेरे ध्यान में आया है कि कुछ ऑफिशियली रिलीज किए हुए प्रमोशनल मटीरियल को लोग मॉर्फ करके गलत और मिसलीड करने वाला नैरेटिव सेट कर रहे हैं। ऐसी ही एक गलत इमेज झूठ दिखा रही है कि हमजा/जसकीरत पगड़ी पहने हुए स्मोकिंग करता दिख रहा है। यह पूरी तरह से गलत है और फिल्म या हमारी किसी ऑफिशियल रिलीज का हिस्सा नहीं है। शरारतवश यह भ्रामक बात फैलाई जा रही है।’
सिख समुदाय का करता हूं सम्मान
आदित्य धर ने आगे लिखा है, मैं स्पष्ट कर देना चाहता हूं: मैं सिख समुदाय का बहुत सम्मान करता हूं, फिल्म में सब कुछ बहुत संवेदनशीलता और सम्मान के साथ दिखाया गया है। इससे कुछ भी अलग दिखाने की कोशिश या एडिटेड कंटेट दुर्भावनापूर्ण और बेईमानी है। मैं दर्शकों से अपील करता हूं कि ऑफिशियल कॉन्टेंट पर भरोसा करें और फिल्म को उसी मंशा से देखें, छिपे भाव से AI से बनी गलत सूचना के झांसे में ना आएं।
क्या दिखाया है धुरंधर में
धुरंधर 2 में रणवीर सिंह ने इंडियन स्पाई का रोल प्ले किया है। वह असल में जसकीरत सिंह रांगी सिख बने हैं। उनके परिवार के साथ अन्याय होने के बाद वह बदला लेकर जेल पहुंच जाते हैं। इसके बाद वह इंडियन स्पाई बनकर पाकिस्तान जाते हैं। फिल्म में हमजा का कैरेक्टर स्मोकिंग करता दिखाया गया है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



