Home मनोरंजन समाचार ‘धुरंधर 2’ को ‘पुष्पा 2’ का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए चाहिए 186...

‘धुरंधर 2’ को ‘पुष्पा 2’ का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए चाहिए 186 करोड़, लेकिन रास्ते में है ये चुनौती

19
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/04/10/1200x900/10th_april_box_office_1775780558285_1775780563873.jpg

Dhurandhar 2 vs Pushpa 2: ‘धुरंधर 2’ के आगे अब सिर्फ ‘पुष्पा 2’ है। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ को ‘पुष्पा 2’ का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए अब सिर्फ 186 करोड़ चाहिए।

Dhurandhar 2 Day 22 vs Pushpa 2 Day 22: ‘धुरंधर 2’ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। वहीं पहले नंबर पर अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’ है। डे 22 के कलेक्शन की बात करें तो ‘धुरंधर 2’ ने 7.15 करोड़ रुपये की कमाई की है और ‘पुष्पा 2’ ने 10.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। ऐसे में सवाल ये उठ रहे हैं कि क्या भारतीय बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’, ‘पुष्पा 2’ को मात दे पाएगी? आइए समझते हैं।

तीसरे हफ्ते का कलेक्शन

‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर तीन हफ्तों का सफर पूरा कर लिया है। इन तीन हफ्तों में फिल्म ने कुल 1048.42 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं ‘पुष्पा 2’ ने नौ हफ्तों में 1234.10 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। मतलब ‘धुरंधर 2’ के पास अभी 6 हफ्तों का समय है। फिर क्या है चुनौती?

हिंदी बॉक्स ऑफिस पर दी मात

‘धुरंधर 2’ ने हिंदी बॉक्स ऑफिस पर ‘पुष्पा 2’ को मात दे दी है। ‘धुरंधर 2’ के हिंदी वर्जन ने तीन हफ्तों में 983.79 करोड़ रुपये कमाए हैं। वहीं ‘पुष्पा 2’ ने 812.14 करोड़ का कलेक्शन किया था। मतलब चुनौती हिंदी बॉक्स ऑफिस नहीं, साउथ बॉक्स ऑफिस है। कैसे?

साउथ बॉक्स ऑफिस

‘पुष्पा 2’ के कन्नड़ वर्जन ने 9 हफ्तों में 7.77 करोड़, मलयालम वर्जन ने 14.15 करोड़, तमिल वर्जन ने 58.56 करोड़ और तेलुगू वर्जन ने 341.48 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था।

वहीं ‘धुरंधर 2’ के तमिल वर्जन ने 3 हफ्तों में 18.49 करोड़, तेलुगू वर्जन ने 41.22 करोड़, कन्नड़ वर्जन ने 3.18 करोड़ और मलयालम वर्जन ने 1.74 करोड़ रुपये की नेट कमाई ही की है।

क्या ‘धुरंधर 2’ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर ‘पुष्पा 2’ को मात दे पाएगी?

‘धुरंधर 2’ को ‘पुष्पा 2’ के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ने के लिए अब भी लगभग 185.68 करोड़ और कमाने होंगे। ‘धुरंधर 2’ की सबसे बड़ी चुनौती साउथ इंडिया है। जहां ‘पुष्पा 2’ को तेलुगू और अन्य भाषाओं से भारी समर्थन मिला था, वहीं ‘धुरंधर 2’ का साउथ में प्रदर्शन काफी कमजोर है। इसे अपनी पूरी जंग हिंदी बेल्ट के दम पर ही जीतनी होगी।

आने वाली चुनौती

अगले हफ्ते बॉक्स ऑफिस का समीकरण पूरी तरह बदलने वाला है। 16 अप्रैल को अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ के पेड प्रीव्यूज हैं। वहीं 17 अप्रैल को फिल्म देश भर के सिनेमाघरों में रिलीज हो जाएगी। चूंकि अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी 14 साल बाद लौट रही है इसलिए यह फिल्म हिंदी बेल्ट के सिंगल स्क्रीन्स और मल्टीप्लेक्स में ‘धुरंधर 2’ के बिजनेस पर भारी चोट पहुंचा सकती है। ऐसे में ‘धुरंधर 2’ के पास अब बिना किसी बड़ी चुनौती के केवल 5 से 6 दिन ही बचे हैं।

टेबल से समझिए

बॉक्स ऑफिस पुष्पा 2 धुरंधर 2
डे 22 10.50 करोड़ रुपये 7.15 करोड़ रुपये
तीसरे हफ्ते का कलेक्शन 129.50 करोड़ रुपये 110.60 करोड़ रुपये
हिंदी वर्जन 812.14 करोड़ रुपये (नौ हफ्तों में) 983.79 करोड़ रुपये (तीन हफ्तों में)
तमिल वर्जन 58.56 करोड़ रुपये (नौ हफ्तों में) 18.49 करोड़ रुपये (तीन हफ्तों में)
तेलुगू वर्जन 341.48 करोड़ रुपये (नौ हफ्तों में) 41.22 करोड़ रुपये (तीन हफ्तों में)
कन्नड़ वर्जन 7.77 करोड़ रुपये (नौ हफ्तों में) 3.18 करोड़ रुपये (तीन हफ्तों में)
मलयालम वर्जन 14.15 करोड़ रुपये (नौ हफ्तों में) 1.74 करोड़ रुपये (तीन हफ्तों में)
कुल कमाई 1234.10 करोड़ रुपये (नौ हफ्तों में) 1048.42 करोड़ रुपये (तीन हफ्तों में)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN