Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/03/07/1200x900/dhurandhar_2_1772784109276_1772784109401_1772842897796.jpgरणवीर सिंह की धुरंधर 2 के साथ इन दो धांसू फिल्मों के टीजर रिलीज किए जाने की खबर है। दोनों फिल्मों की रीच को आदित्य धर केडायरेक्शन में बनी धुरंधर 2 की रिलीज से फायदा होने की उम्मीद है। फिल्म का ट्रेलर आज दस्तक देने वाला है।
रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 का बेसब्री से इंतजार हो रहा है। ऑडियंस की इसी एक्साइटमेंट के बीच मेकर्स ने ट्रेलर का एलान कर दिया है। आज सुबह 11 बजे धुरंधर 2 का ट्रेलर रिलीज हो सकता है। इसी के साथ एडवांस बुकिंग शुरू होने की भी खबर है। अब एक और ताजा रिपोर्ट सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि धुरंधर 2 की रिलीज के साथ दो बड़ी फिल्मों के टीजर भी ऑडियंस को दिखाए जा सकते हैं। इसमें शाहिद कपूर की कॉकटेल 2 और रितेश देशमुख की राजा शिवाजी शामिल है।
कॉकटेल की झलक
पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक 19 मार्च को रिलीज हो रही धुरंधर 2 के साथ शाहिद कपूर की कॉकटेल 2 और रितेश देशमुख की राजा शिवाजी का टीजर रिलीज किया जा सकता है। कॉकटेल 2 में शाहिद कपूर के साथ रश्मिका मंदाना उर कृति सेनन लीड रोल में हैं। फिल्म होमी अदजानिया ने डायरेक्ट की है। रिपोर्ट के मुताबिक ये फिल्म 11 जून को रिलीज होने वाली है। फिल्म की कहानी एक लव ट्रायंगल के इर्द गिर्द रची गई है।
राजा शिवाजी का टीजर
इसके छत्रपति शिवाजी पर बेस्ड रितेश देश्मुख की फिल्म राजा शिवाजी का टीजर रिलीज किए जाने की खबर है। इस फिल्म को खुद रितेश ने डायरेक्ट किया है। उनके अलावा इस फिल्म में जेनेलिया डिसूजा, अभिषेक बच्चन, संजय दत्त, विद्या बालन, महेश मांजरेकर, सचिन खेडेकर, भाग्यश्री, फरदीन खान जैसे एक्टर्स नजर आने वाले हैं। ये फोल्म 1 मई को रिलीज होने वाली है।
ट्रेलर का एलान
धुरंधर 2 के बारे में बात करें तो लंबे समय से फिल्म के ट्रेलर को लेकर खबरें सामने आ रही थीं। हाल में बताया गया था कि मेकर्स होली के मौके पर ऑडियंस को सरप्राइज देने जा रहे हैं। लेकिन शुक्रवार को मेकर्स ने एक पोस्ट कर ट्रेलर रिलीज करने की डिटेल शेयर कर दी। आज सुबह 11 बजे के आस पास धुरंधर 2 का ट्रेलर धमाका करने वाला है। इसके साथ ये भी कहा जा रहा है कि मेकर्स 2 हफ्ते पहले से टिकट की एडवांस बुकिंग शुरू कर सकते हैं। मतलब ट्रेलर के साथ ऑडियंस को एडवांस बुकिंग का भी सरप्राइज मिल सकता है।
धुरंधर 2 का धमाका
बता दें, धुरंधर के बॉक्स ऑफिस पर धमाके बाद ऐसा माना जा रहा है कि धुरंधर 2 कलेक्शन के नंबर हिलाने वाली है। आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फिल्म से ऑडियंस समेत क्रिटिक्स को भी उम्मीदें हैं। फिल्म में हमजा के किरदार की कहानी को दिखाया जाएगा। ईद यानी 19 मार्च को दस्तक देने वाली है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN

