Home मनोरंजन समाचार ‘धुरंधर 2’ के मेकर्स ने बदला फिल्म का साउंड, थिएटर प्रिंट में...

‘धुरंधर 2’ के मेकर्स ने बदला फिल्म का साउंड, थिएटर प्रिंट में अब नहीं सुनाई पड़ेंगी गालियां

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/04/06/1200x900/Dhur2_1775478226087_1775478230608.jpg

Dhurandhar 2: फिल्म धुरंधर-2 की रिलीज के वक्त फैंस इस बात को लेकर हैरान थे कि मेकर्स ने कुछ गालियों को म्यूट किया था, जबकि कई बाकियों को वैसे ही छोड़ दिया था।

रणवीर सिंह स्टारर ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ के मेकर्स ने फैंस के फीडबैक को ध्यान में रखते हुए एक बड़ा फैसला लिया है। फिल्म के थिएट्रिकल प्रिंट्स में पहले जो गालियां आंशिक रूप से म्यूट थीं, उन्हें अब पूरी तरह म्यूट कर दिया गया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म की भाषा को लेकर हो रही आलोचना और सेंसर बोर्ड की काम करने के तरीके पर उठे सवालों के बाद मेकर्स ने यह कदम उठाया है। अब थिएटर्स में दर्शकों को एक बदला हुआ ऑडियो एक्सपीरियंस मिलेगा, जिससे परिवार के साथ फिल्म देखने वाले लोगों के कम असहज होने की उम्मीद की जा रही है।

संजय दत्त के डायलॉग्स पर चली कैंची

फिल्म से जुड़े एक करीबी सूत्र के हवाले से इंडिया टुडे ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया कि नए प्रिंट में कई किरदारों द्वारा बोली गई अभद्र भाषा और गालियों को पूरी तरह म्यूट कर दिया गया है। खासतौर पर ल्यारी गैंगवार के दौरान संजय दत्त के डायलॉग और कुछ अन्य किरदारों द्वारा बोली गई गालियों को अब नए प्रिंट में म्यूट कर दिया गया है। हालांकि सेंसर बोर्ड ने फिल्म को क्लियर कर दिया था, लेकिन टीम को लगातार यह फीडबैक मिल रहा था कि फिल्म में गालियां बहुत ज्यादा है। दर्शकों को बेहतरीन एक्सपीरियंस देने के लिए मेकर्स ने यह फैसला किया है। यह नया प्रिंट कुछ दिन पहले ही जारी किया गया है।

फैंस को खटक रही थी फिल्म में ये बात

खास बात यह है कि फिल्म की रिलीज के वक्त भी फैंस इस बात को लेकर काफी हैरान थे कि मेकर्स ने कुछ गालियों को म्यूट किया था, जबकि कई बाकियों को वैसे ही छोड़ दिया था। शब्दों को म्यूट करने और रखने का यह डबल स्टैंडर्ड दर्शकों के बीच चर्चा का विषय रहा। हालांकि इस विवाद के बावजूद ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में रिकॉर्ड तोड़ रही है। फिल्म ने महज 18 दिनों के भीतर 1600 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है।

आदित्य धर के निर्देशन का दमदार जादू

रणवीर सिंह, संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल और राकेश बेदी जैसे सितारों से सजी इस फिल्म का पहला पार्ट ब्लॉकबस्टर हिट रहा था। फिल्म के दूसरे पार्ट को लेकर दर्शक एक्साइटेड थे, लेकिन कमाई के मामले में यह पार्ट-1 को भी पीछे छोड़ देगी, इसकी उम्मीद कम ही लोगों को थी। फिल्म के पार्ट-2 में बहुत सारा सस्पेंस और थ्रिलर बचा कर रखा गया था और वो सब जब धुरंधर-2 में दर्शकों को मिला तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। अब देखना यह है कि क्या ये भारत की अभी तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन पाती है?

SOURCE : LIVE HINDUSTAN