Home मनोरंजन समाचार ‘धुरंधर 2’ का दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर बजा डंका, कमा...

‘धुरंधर 2’ का दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर बजा डंका, कमा डाले इतने करोड़, कई फिल्मों को दी मात

12
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/03/23/1200x900/23th_march_dhuranh_1774237399196_1774237409238.jpg

Dhurandhar 2 Worldwide: ‘धुरंधर 2’ दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है। इस फिल्म ने सिर्फ 5 पांच दिनों (डे0 को मिलाकर) में 650 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर डाली है। 

Dhurandhar The Revenge Worldwide Box Office: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ सिर्फ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर ही नहीं, वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर भी ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। अभी फिल्म को रिलीज हुए पांच दिन (डे0 को मिलाकर) ही हुए हैं और फिल्म का कलेक्शन 700 करोड़ के करीब पहुंच गया है। आइए आपको बताते हैं कि फिल्म ने अभी तक दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस से कितने करोड़ का कारोबार किया है।

वर्ल्डवाइड कमाई

Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘धुरंधर 2’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस से 541.97 करोड़ रुपये का ग्राॅस कलेक्शन किया है। वहीं विदेश में फिल्म ने 149.35 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई की है। मतलब फिल्म ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस से 691.32 करोड़ रुपये का ग्रॉस कारोबार किया है।

इन फिल्मों को दी मात

‘धुरंधर 2’ ने 691.32 करोड़ रुपये की कमाई कर कई फिल्मों को पछाड़ दिया है। इस लिस्ट में ‘गदर 2’ (691.08 करोड़ रुपये), ‘संजू’ (588.50 करोड़ रुपये), ‘सैयारा’ (581 करोड़ रुपये), ‘बॉर्डर 2’ (485.3 करोड़ रुपये), ‘हाउसफुल 5’ (288.67 करोड़ रुपये), ‘रेड 2’ (243.06 करोड़ रुपये), ‘सितारे जमीन पर हैं’ (267.52) आदि शामिल हैं।

इंडिया में कितनी हुई कमाई

‘धुरंधर 2’ भारत में आज 500 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली है। रविवार तक फिल्म ने कुल 454.12 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

डे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (भारत)
डे0 43 करोड़ रुपये
डे1 102.55 करोड़ रुपये
डे2 80.72 करोड़ रुपये
डे3 113 करोड़ रुपये
डे4 114.85 करोड़ रुपये
कुल कमाई 454.12 करोड़ रुपये

‘धुरंधर 2’ के बारे में

‘धुरंधर द रिवेंज’ में रणवीर सिंह ने इंडियन स्पाई का किरदार निभाया है। वहीं आर माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, सारा अर्जुन और राकेश बेदी इम्पॉर्टेंट रोल में हैं। अगर आप फिल्म का रिव्यू पढ़ना चाहते हैं तो इस लिंक पर क्लिक करके पढ़ सकते हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN