Home मनोरंजन समाचार धुरंधर 2 एक्टर ने बताया शूटिंग के दौरान कैसे प्रेग्नेंट दीपिका का...

धुरंधर 2 एक्टर ने बताया शूटिंग के दौरान कैसे प्रेग्नेंट दीपिका का ख्याल रखते थे रणवीर सिंह?

8
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/03/29/1200x900/dhuranhar_2_29_03_1774791084202_1774791088720.png

Dhurandhar Kissa: धुरंधर के शूट के दौरान रणवीर सिंह की पत्नी दीपिका पादुकोण प्रेग्नेंट थीं। फिल्म शूटिंग के दौरान कैसे दीपिका पादुकोण का ख्याल रखते थे इस बारे में बात की है धुरंधर 2 एक्टर अभय अरोड़ा ने।

फिल्म बताया जा रहा है। बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह की फिल्म कमाल कर रही है। धुरंधर 2 की चर्चा के बीच रणवीर सिंह के को-एक्टर अभय अरोड़ा ने बताया कि जब फिल्म की शूटिंग चल रही थी उस वक्त दीपिका पादुकोण प्रेग्नेंट थीं।फिल्म की शूटिंग के दौरान भी रणवीर सिंह पत्नी दीपिका पादुकोण का ध्यान रखते थे। उन्होंने बताया कि कैसे वो दीपिका के लिए टाइम मैनेज करते थे।

धुरंधर की शूटिंग के दौरान प्रेग्नेंट थीं दीपिका पादुकोण

अभय ने धुरंधर 2 में यसीर का किरदार निभाया है। उन्होंने बताया कि धुरंधर की बिजी शूटिंग शेड्यूल के दौरान भी रणवीर सिंह अपनी प्रेग्नेंट पत्नी दीपिका पादुकोण के लिए टाइम निकालते थे। कैसे वो उनका ध्यान रखते थे। उन्होंने बताया, “शूटिंग के बीच में रणवीर अपनी पूरी कोशिश करते थे कि उन्हें छुट्टी मिल जाए, चाहे वो तीन या चार दिन की ही छुट्टी हो, ताकि वो अपनी पत्नी और परिवार के पास वापस जा सकें। रणवीर जिस तरह से अपनी पत्नी का ख्याल रखते हैं वो बहुत शानदार है।”

सितंबर 2024 में दीपिका ने बेटी दुआ को दिया था जन्म

रणवीर सिंह जब धुरंधर की शूटिंग कर रहे थे उस वक्त दीपिका पादुकोण प्रेग्नेंट थीं। सितंबर, 2024 में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की बेटी दुआ का जन्म हुआ और साल 2025 में दीपिका और रणवीपर सिंह ने दुआ की पहली झलक अपने फैंस को इंस्टाग्राम के जरिए दी।

इस फिल्म के सेट पर शुरू हुई थी दीपिका और रणवीर की लव स्टोरी

दीपिका और रणवीर सिंह की लव स्टोरी की बात करें तो दोनों के प्यार की शुरुआत संजय लीला भंसाली की फिल्म रामलीला: गोलियों की रासलीला के दौरान हुई थी। इसके बाद साल 2018 में दोनों ने शादी रचाई। धुरंधर की बात करें तो ये फिल्म साल 2025 में रिलीज हुई थी। इसके बाद इस साल 19 मार्च को फिल्म का पार्ट 2 धुरंधर: द रिवेंज सिनेमाघरों में रिलीज हुई। धुरंधर 2 पार्ट 1 से भी ज्यादा अच्छा परफॉर्म कर रही है।

धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर कर रही है शानदार कमाई

धुरंधर 2 नॉर्थ अमेरिका में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली इंडियन फिल्म बन गई है। धुरंधर 2 ने 10 दिन में ही बाहुबली 2 का नौ साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रही है। खबर लिखे जाने तक (29 मार्च, शाम 6 बजे तक) फिल्म ने भारत में 833.53 करोड़ (नेट कलेक्शन) की कमाई कर ली है।वहीं फिल्म का भारत में ग्रॉस कलेक्शन 995.05 करोड़ हो गया है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN