Home टेक न्यूज़ धांसू कैमरा सेटअप और पावरफुल बैटरी वाला नया स्मार्टफोन, लॉन्च से पहले...

धांसू कैमरा सेटअप और पावरफुल बैटरी वाला नया स्मार्टफोन, लॉन्च से पहले सामने आई कीमत

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

शाओमी 17T जल्द भारत में लॉन्च हो सकता है। लॉन्च से पहले इस फोन की कीमत लीक हो गई है। शाओमी का यह फोन धांसू कैमरा सेटअप के साथ आएगा। इसमें कंपनी दमदार प्रोसेसर और तगड़ी बैटरी भी देने वाली है।

शाओमी ने हाल में अपने दो नए फोन- Xiaomi 17 और Xiaomi 17 Ultra को भारत में लॉन्च किया है। अब कंपनी अपने एक और नए फोन को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। कंपनी के इस अपकमिंग फोन का नाम Xiaomi 17T है। फोन आने वाले महीनों में मार्केट में एंट्री कर सकता है। टिपस्टर अभिषेक यादव ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा था कि यह फोन भारत में अप्रैल 2026 के आखिर या मई में लॉन्च हो सकता है। फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में कंपनी ने अभी कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है। इसी बीच टिपस्टर देबायन रॉय ने इस फोन की लॉन्च टाइमलाइन और प्राइसिंग को शेयर करके यूजर्स की एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है।

इतनी हो सकती है फोन की कीमत

टिपस्टर की मानें तो यह फोन भारत में अगले दो से तीन महीनों में लॉन्च हो जाएगा। इसकी कीमत भारत में 55 हजार रुपये के आसपास हो सकती है। यह कीमत लॉन्च ऑफर्स के साथ हो सकती है, जो शाओमी शुरुआती सेल के दौराम आमतौर पर ऑफर करता है। रिपोर्ट्स के अनुसार शाओमी 17T हाई-एंड शाओमी 17T प्रो के साथ मार्केट में एंट्री कर सकता है। हालांकि, कहा जा रहा है कि भारत में कंपनी केवल 17T को ही ऑफर करेगी।

धांसू कैमरा सेटअप के साथ आ सकता है फोन

Xiaomi 17T और Xiaomi 17T Pro दोनों में Leica ट्यून्ड कैमरे दिए जा सकते हैं। इन फोन्स में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होने की संभावना है, जिसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर, 12MP का सेकेंडरी सेंसर और 50MP का टेलीफोटो सेंसर शामिल हो सकता है। प्राइमरी और टेलीफोटो सेंसर दोनों मॉडलों में अलग-अलग हो सकते हैं। प्रो वर्जन में पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा भी दिया जा सकता है। सेल्फी के लिए, दोनों डिवाइसेस में 32MP का फ्रंट कैमरा देखने को मिल सकता है।

दमदार प्रोसेसर और तगड़ी बैटरी

प्रोसेसर के तौर पर 17T में कंपनी MediaTek Dimensity 8500 चिपसेट ऑफर कर सकती है। फोन को पावर देने के लिए इसमें 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6500mAh की बैटरी दी जा सकती है। वहीं, Xiaomi 17T Pro में MediaTek Dimensity 9500 प्रोसेसर होने की संभावना है।

रिपोर्ट्स यह भी बताती हैं कि प्रो मॉडल अपकमिंग रेडमी K90 अल्ट्रा पर बेस्ड हो सकता है। यह अप्रैल में चीन में लॉन्च हो सकता है। अगर ऐसा होता है, तो इस डिवाइस में आपको 1.5K रेजॉलूशन और 165Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.8 इंच का OLED डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। इसमें 100W चार्जिंग सपोर्ट वाली 8500mAh की बैटरी, बिल्ट-इन कूलिंग फैन और अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर जैसे फीचर मिल सकते हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN