Home मनोरंजन समाचार धनुष संग वैलेंटाइन्स डे पर शादी करने की अफवाह पर मृणाल ठाकुर...

धनुष संग वैलेंटाइन्स डे पर शादी करने की अफवाह पर मृणाल ठाकुर बोलीं- मैंने कभी…

11
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/02/12/1200x900/dum_1770904282244_1770904292929.jpg

मृणाल ठाकुर और धनुष की शादी की अफवाह काफी समय से चर्चा में है। अब मृणाल ने खुद इन खबरो पर अपना रिएक्शन दिया है। मृणाल ने सच बता ही दिया है।

मृणाल ठाकुल और सिद्धांत चतुर्वेदी की फिल्म आ रही है दो दीवाने शहर में। यह फिल्म 20 फरवरी को आ रही है। हालांकि इस फिल्म के अलावा मृणाल एक पर्सनल वजह से भी काफी चर्चा में हैं। कुछ दिनों पहले खबर आई कि मृणाल, धनुष से 14 फरवरी को शादी करने वाली हैं। अब मृणाल ने खुद इस पर बातें क्लीयर की हैं।

शादी की खबरों पर क्या बोलीं मृणाल

दरअसल, मृणाल से पूछा गया कि क्या वह जल्द शादी करने वाली हैं धनुष से तो मृणाल ने गलाटा प्लस से बात करते हुए कहा, ‘मैं? नहीं। मुझे लगता है 14 अप्रैल, 1 अप्रैल बनने वाला है और 14 फरवरी, 1 अप्रैल हो रहा है। अप्रैल फूल डे क्योंकि मुझे नहीं पता ये सब कहां से शुरू हुआ। मुझे कोट किया गया, लेकिन मैंने कभी कुछ कहा ही नहीं और उन्होंने बस कहा मृणाल ने कहा है। मैं बस यही सोचती रही कि वाह…कैसे? ये सब बहुत डरावना है।’

मृणाल जब ये बोल रही थीं तब सिद्धांत अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे थे। खैर लोगों को अब क्लीयर हो गया है कि मृणाल और धनुष की शादी नहीं हो रही है।

कबसे आ रही हैं रिलेशन की खबरें

बता दें कि मृणाल और धनुष के रिलेशन की खबरें पिछले साल से आ रही है जब मृणाल ने धनुष की फिल्म तेरे इश्क की रैप अप पार्टी अटेंड की थी। वहीं फिर मृणाल की फिल्म सन ऑफ सरदार 2 के प्रीमियर में धनुष आए थे जिससे इन अफवाह को और हवा मिल गई थी। हालांकि तब मृणाल ने कहा था कि धनुष को अजय देवगन ने बुलाया था। साल 2026 के शुरुआत में ये खबर आई कि दोनों 14 फरवरी को शादी करने वाले हैं। लेकिन अब मृणाल ने ऑफिशियली इसे मना कर दिया है।

मृणाल की अपकमिंग फिल्में

बता दें कि मृणाल की कई फिल्में रिलीज के लिए तैयार हैं दो दीवारे शहर में के बाद। वह जवानी तो इश्क होना है और पूजा मेरी जान फिल्म में नजर आएंगी। इसके अलावा मृणाल की फिल्म डकैट अ लव स्टोरी भी है जो रिलीज होने वाली है। कहा तो ऐसा भी जा रहा है कि मृणाल, एटली की फिल्म में नजर आ सकती हैं जिसमें अल्लू अर्जुन और दीपिका पादुकोण लीड रोल में हैं।

धनुष की फिल्म

वहीं धनुष की बात करें तो वह अब तमिल फिल्म कारा में नजर आएंगे। इसमें उनके साथ श्रीलीला और साई पल्लवी लीड रोल में हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN