Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/02/27/1200x900/Anand_Deverkonda_1772162174409_1772162183456.jpg26 फरवरी, 2026 को विजय और रश्मिका ने राजस्थान के उदयपुर में शादी के बंधन में बंध गया। इस शादी में परिवार और इंडस्ट्री के कई स्टार्स शामिल हुए हैं। शादी की तस्वीरें भी सामने आ चुकी हैं। विजय भाई आनंद देवरकोंडा ने एक स्पेशल नोट के साथ भाभी का वेलकम किया, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
साउथ की बेहद खूबसूरत एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना फाइनली एक्टर विजय देवरकोंडा संग शादी के बंधन में बंध गई हैं। दोनों की शादी को लेकर फैंस लंबे वक्त से काफी एक्साइटेड थे। ऐसे में ये खूबसूरत कपल कल यानी 26 फरवरी, 2026 को राजस्थान के उदयपुर में शादी के बंधन में बंध गया। इस शादी में परिवार और इंडस्ट्री के कई स्टार्स शामिल हुए हैं। शादी की तस्वीरें भी सामने आ चुकी हैं। स्टार्स से लेकर फैंस तक ने रश्मिका और विजय को ढेर सारी बधाई दी। शादी होते ही जहां विजय ने अपनी पत्नी रश्मिका के लिए खास नोट लिखा। वहीं, उनके भाई आनंद देवरकोंडा ने एक स्पेशल नोट के साथ भाभी का वेलकम किया, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
भाई-भाभी के लिए आनंद देवरकोंडा ने लिखा ये स्पेशल पोस्ट
विजय देवरकोंडा के भाई और एक्टर आनंद देवरकोंडा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर विजय और रश्मिका की शादी की तस्वीरें शेयर कर एक खूबसूरत नोट लिख। इन तस्वीरों के साथ आनंद ने कैप्शन में लिखा, ‘कई बार ऐसा हुआ जब फैंस चिल्लाते थे, ‘वदीना, एला उनारू?’ और मुझे कभी समझ नहीं आता था कि कैसे रिएक्ट करूं। ‘
हमेशा ही साथ रहें और मुस्कुराते रहें
आनंद आगे लिखते हैं, ‘आज, मेरे भाई की शादी हो गई है और मुझे अपनी वदीना के रूप में सबसे पॉजिटिव और दयालु इंसान मिला है। मैं प्रार्थना करता हूं कि वे अपनी बाकी जिंदगी में भी ऐसे ही मुस्कुराते रहें। जिंदगी भर साथ रहने के लिए!’ विजय का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस इस पोस्ट को काफी पसंद करते हैं। यही नहीं, फैंस इस पर कमेंट कर न्यूली कपल को बधाई दे रहे हैं।
पत्नी के लिए विजय ने लिखा स्पेशल मैसेज
विजय देवरकोंडा ने शादी होते ही अपनी पत्नी रश्मिका मंदाना पर ढेर सारा प्यार लुटाया। उन्होंने शादी की तस्वीरें शेयर कर खास मैसेज लिखा। विजय ने लिखा, ‘एक दिन, मुझे उसकी बहुत याद आई। उसे इस तरह याद किया कि मुझे लगा कि अगर वो आस-पास होती तो मेरा दिन बेहतर होता। जैसा मेरा खाना और अच्छा होता अगर वह मेरे सामने बैठी होती होती तो मेरा खाना ज्यादा हेल्दी लगता। मेरे वर्कआउट और मजेदार होते और कम पनिशमेंट जैसे लगते अगर वह साथ करतीं तो। ऐसा जैसे मुझे उनकी जरूरत है- बस ऐसा फील करने के लिए वह मेरा घर हैं चाहे मैं कहीं भी हूं। मैंने अपनी बेस्ट फ्रेंड को अपनी वाइफ बना दिया। 26.2.2026’। ये पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



