Home विश्व समाचार दूसरे देशों पर कमेंट करना बंद कीजिए, भारत दौरे पर आए मैक्रों...

दूसरे देशों पर कमेंट करना बंद कीजिए, भारत दौरे पर आए मैक्रों मेलोनी पर क्यों हो गए फायर?

16
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

जांच से जुड़े अधिकारियों के मुताबिक हिरासत में लिए गए 11 संदिग्धों में से ज्यादातर वामपंथी हैं। इन हत्याओं ने मार्च में होने वाले म्युनिसिपल चुनावों और 2027 के राष्ट्रपति चुनाव से पहले फ्रांस में राजनीतिक तनाव बढ़ा दिया है।

यूरोप के दो बड़े देशों के नेताओं के बीच हाल ही में बड़ी कहासुनी हो गई। ये नेता हैं फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी। भारत दौरे पर आए इमैनुएल मैक्रों ने गुरुवार को जॉर्जिया मेलोनी से कहा है कि उन्हें दूसरे देशों में क्या हो रहा है, इस पर कमेंट करना बंद करना चाहिए। वहीं मामला आगे बढ़ने पर मेलोनी को अपनी टिप्पणी के लिए माफी तक मांगनी पड़ी है।

दरअसल यह पूरा विवाद फ्रांस में हाल ही में एक राइटिस्ट कार्यकर्ता की हत्या को लेकर शुरू हुआ है। इटली की प्रधानमंत्री ने फ्रांस में एक दक्षिणपंथी एक्टिविस्ट की पीट पीट कर हत्या की आलोचना की थी। 23 साल के क्वेंटिन डेरांके की पिछले हफ्ते ल्योन शहर की एक यूनिवर्सिटी में दक्षिणपंथी विरोध प्रदर्शन के दौरान हुए हमले में सिर में चोट लगने से मौत हो गई। जांच से जुड़े एक सूत्र के मुताबिक, हिरासत में लिए गए 11 संदिग्धों में से ज्यादातर आरोपी वामपंथी आंदोलनों से ताल्लुक रखते हैं।

‘सबको अपनी-अपनी लाइन में रहना चाहिए’

इस हत्या की वजह से मार्च में होने वाले म्युनिसिपल चुनावों और 2027 के राष्ट्रपति चुनाव से पहले फ्रांस में राजनीतिक तनाव बढ़ गया है। बीते बुधवार को मेलोनी ने एक कार्यक्रम में कहा था कि डेरांके की हत्या पूरे यूरोप के लिए एक घाव है।” इसके बाद गुरुवार को नई दिल्ली में मैक्रों ने उन्हें जवाब देते हुए कहा, “सबको अपनी-अपनी लाइन में रहना चाहिए।”

मैक्रों ने मेलोनी को सुनाया

मैक्रों ने यह भी कहा कि फ्रांस में ऐसे आंदोलनों के लिए कोई जगह नहीं है जो हिंसा को अपनाते हैं और उसे सही ठहराते हैं। उन्होंने कहा, “हिंसक कार्रवाई को कोई भी सही नहीं ठहरा सकता। मैक्रों ने आगे कहा, “जो लोग राष्ट्रवादी हैं… जो खुद नहीं चाहते कि उनके मामले में कोई कुछ कहे, वे हमेशा सबसे पहले इस पर टिप्पणी करते हैं कि दूसरी जगहों पर क्या हो रहा है।”

मेलोनी ने मांगी माफी

विवाद बढ़ता देख जॉर्जिया मेलोनी ने गुरुवार को मैक्रों से माफी मांगी है। उन्होंने कहा कि मैक्रों ने एक्टिविस्ट की हत्या पर उनके बयान को गलत तरीके से समझा। मेलोनी ने SkyTg24 के साथ एक टेलीविज़न इंटरव्यू में कहा, “मुझे अफ़सोस है कि मैक्रों ने इसे दखलंदाजी समझा। मैंने फ्रांसीसी लोगों के साथ सिर्फ एकजुटता दिखाई थी, यह दखल देना नहीं है। मुझे अफ़सोस है कि मैक्रों यह नहीं समझ पाए।”

SOURCE : LIVE HINDUSTAN