Home मनोरंजन समाचार दुबई में फंसा एम्मी विर्क का पूरा परिवार, बेटी ने भेजा इमोशनल...

दुबई में फंसा एम्मी विर्क का पूरा परिवार, बेटी ने भेजा इमोशनल नोट, कहा- ‘पापा अगर कुछ हुआ तो मैं…’

13
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/03/02/1200x900/Ammy_Virk_1772462036016_1772462041015.jpg

मध्य पूर्व में हुए हवाई हमलों के चलते कई देशों ने अपना एयरस्पेस बंद कर दिया है। लाखों पैसेंजर दूसरे देशों में फंसे हुए हैं। बता दें कि दुबई एयरपोर्ट पर आम लोगों के साथ-साथ कई बॉलीवुड सेलेब्स भी फंस गए हैं।

अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच इस वक्त जो संघर्ष का माहौल चल रहा है उससे पूरी दुनिया में डर फैला हुआ है। हर तरफ इस हवाई हमले को लेकर लोग घबराए हुए हैं। मध्य पूर्व में हुए हवाई हमलों के चलते कई देशों ने अपना एयरस्पेस बंद कर दिया है। लाखों पैसेंजर दूसरे देशों में फंसे हुए हैं। बता दें कि दुबई एयरपोर्ट पर आम लोगों के साथ-साथ कई बॉलीवुड सेलेब्स भी फंस गए हैं। ऐसे में अब सिंगर और एक्टर एम्मी विर्क का एक पोस्ट सामने आया है, जो काफी चर्चा का विषय बन गया है।

एम्मी विर्क का टूटा दिल

खबर है कि एमी अपने परिवार के साथ पंजाब में रहते हैं, लेकिन उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा कि उनकी पत्नी और बेटी UAE में हैं। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी और 6 साल की बेटी मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के कारण यूएई में फंस गए हैं। एम्मी ने लिखा, ‘UAE के हालात मेरे दिल पर भारी पड़ रहे हैं। मेरी पत्नी और मेरी 6 साल की बेटी वहीं हैं, और एक पति और पिता के तौर पर, ऐसे समय में इमोशनल और टेंशन में न रहना नामुमकिन है।’

बेटी ने दी पिता को दिलासा

एम्मी की बेटी ने दिलासा देते हुए कहा, ‘पापा अगर कुछ हुआ तो मैं अपने बिस्तर के नीचे छिप जाऊंगी। मैं एक मजबूत लड़की हूं पापा चिंता मत करो’ यह एक पिता नहीं सुनना चाहता। हर न्यूज अपडेट पर्सनल लगता है। हम पब्लिक लाइफ में कितने भी मजबूत बनने की कोशिश करें, आखिरकार हम सब फैमिली वाले ही हैं।

सभी परिवार सुरक्षित और सुरक्षित महसूस करें

खेल खेल में और बैड न्यूज के एक्टर ने यह भी कहा कि उनकी प्रार्थनाएं सिर्फ उनके परिवार के लिए नहीं, बल्कि उन सभी के लिए हैं जो इससे प्रभावित हैं। एम्मी ने लिखा, ‘ मैं UAE अधिकारियों और UAE सरकार द्वारा की जा रही कोशिशों को भी मानना और उनकी तारीफ करना चाहता हूं। मुझे जो बताया जा रहा है, उसके अनुसार वे इस समय लोगों को सुरक्षित और सपोर्टेड रखने के लिए बहुत मेहनत कर रहे हैं। इसके लिए, मैं सच में उनका शुक्रगुजार हूं। आइए शांति, स्थिरता और वहां सभी की भलाई के लिए प्रार्थना करते रहें। यह दौर जल्द ही गुज़र जाए, और सभी परिवार सुरक्षित और सुरक्षित महसूस करें।’ एक्टर के इस पोस्ट पर फैंस कमेंट कर उनके परिवार के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN