Source :- LIVE HINDUSTAN
वीवो के दो फ्लैगशिप फोन Vivo X300 Ultra और Vivo X300s लॉन्च हो गए हैं। दोनों स्मार्टफोन्स में 200MP Zeiss कैमरा, दमदार प्रोसेसर, बड़ी बैटरी और फास्ट चार्जिंग जैसे शानदार फीचर्स से लैस हैं।
Vivo ने अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स Vivo X300 Ultra और Vivo X300s को चीन में लॉन्च कर दिया है। दोनों ही फोन शानदार कैमरा, पावरफुल परफॉर्मेंस और प्रीमियम डिजाइन के साथ आते हैं। खास बात यह है कि इन दोनों स्मार्टफोन्स में 200MP का Zeiss कैमरा और टेलीकन्वर्टर सपोर्ट दिया गया है, जिससे DSLR जैसी फोटो खींची जा सकती है। Vivo X300 Ultra जहां हाई-एंड यूजर्स के लिए बनाया गया है, वहीं Vivo X300s थोड़ी कम कीमत में अच्छे फीचर्स देने पर फोकस करता है। दोनों ही फोन Android 16 पर आधारित OriginOS 6 के साथ आते हैं। जबकि X300 में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9500 चिप, 144Hz डिस्प्ले और 7100mAh की बड़ी बैटरी दी गई है।
Vivo X300 Ultra की कीमत और कलर ऑप्शन
Vivo X300 Ultra की कीमत चीन में CNY 6,999 (लगभग 95,900 रुपए) से शुरू होती है। इसके अलग-अलग वेरिएंट्स की कीमत 1.23 रुपए लाख तक जाती है। वहीं Vivo X300s की शुरुआती कीमत CNY 4,999 (लगभग 68,500 रुपए) रखी गई है और इसका टॉप वेरिएंट करीब 95,900 रुपए तक जाता है। दोनों फोन कई आकर्षक कलर ऑप्शन में आते हैं। X300 Ultra Black, Green और Silver कलर में मिलेगा, जबकि X300s Purple, Green, Silver और Black में उपलब्ध होगा।
Vivo X300 Ultra फीचर्स
Vivo X300 Ultra में 200MP का मेन कैमरा, 50MP अल्ट्रावाइड और 200MP टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। यह फोन 3.7x ऑप्टिकल और 105x डिजिटल ज़ूम सपोर्ट करता है। इसके अलावा यह 8K वीडियो रिकॉर्डिंग भी कर सकता है, जो इसे कैमरा के मामले में बेहद खास बनाता है। वहीं Vivo X300s में भी 200MP का मेन कैमरा मिलता है, लेकिन इसमें 50MP का टेलीफोटो और अल्ट्रावाइड लेंस दिया गया है। यह 100x तक डिजिटल ज़ूम सपोर्ट करता है। दोनों फोन में 50MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जिससे शानदार सेल्फी और वीडियो कॉलिंग का अनुभव मिलता है।
Vivo X300 Ultra में लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है, जो इसे काफी पावरफुल बनाता है। वहीं Vivo X300s में MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट मिलता है, जो स्मूद परफॉर्मेंस देता है। दोनों ही स्मार्टफोन्स Android 16 पर आधारित OriginOS 6 पर चलते हैं और इनमें 16GB तक RAM और 1TB तक स्टोरेज मिलती है।
Vivo X300 Ultra में 6.82 इंच का 2K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 144Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। वहीं Vivo X300s में 6.78 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। Vivo X300 Ultra में 6600mAh की बैटरी दी गई है, जो 100W फास्ट चार्जिंग और 40W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है। वहीं Vivo X300s में 7100mAh की बड़ी बैटरी मिलती है, जो 90W फास्ट चार्जिंग के साथ आती है। दोनों फोन रिवर्स चार्जिंग भी सपोर्ट करते हैं, यानी आप दूसरे डिवाइस को भी चार्ज कर सकते हैं।
Vivo X300 Ultra में खास टेली-कन्वर्टर एक्सेसरीज मिलती हैं, जिससे ज़ूम और बेहतर हो जाता है। इसके अलावा फोन में 3D फिंगरप्रिंट सेंसर, फेस अनलॉक, Wi-Fi 7 और 5G जैसे लेटेस्ट फीचर्स भी दिए गए हैं।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



