Source :- LIVE HINDUSTAN
दिल्ली में भी आप वृंदावन जैसी होली का आनंद ले सकते हैं। नई दिल्ली में आयोजित होने वाला यह खास उत्सव आपको रंग, परंपरा और भक्ति का सुंदर संगम दिखाएगा। अगर आप मथुरा या वृंदावन नहीं जा रहे हैं और दिल्ली में ही हैं, तो यहां शामिल हो सकते हैं।
होली के त्योहार की जब बात होती है, तो सबसे पहले दिमाग में वृंदावन और मथुरा की होली का ख्याल आता है। वहां के रंग, भक्ति और उत्साह का अपना अलग ही महत्व है। लेकिन अब आपको ये खास अनुभव पाने के लिए दूर जाने की जरूरत नहीं है। दिल्ली में भी आप वृंदावन जैसी होली का आनंद ले सकते हैं। नई दिल्ली में आयोजित होने वाला यह खास उत्सव आपको रंग, परंपरा और भक्ति का सुंदर संगम दिखाएगा। अगर आप मथुरा या वृंदावन नहीं जा रहे हैं और दिल्ली में ही हैं, तो यहां वैसे ही होली का आनंद ले सकते हैं। आइए इस बारे में पूरी जानकारी देख लेते हैं।
दिल्ली में लें वृंदावन की होली का आनंद
दिल्ली में ही बरसाने की होली की झलक देखनी है, तो दिल्ली में बसे इस मंदिर में दर्शन के लिए जा सकते हैं। यह होली उत्सव श्री लाडली जी मंदिर में आयोजित हो रहा है। मंदिर का पता है 577, गली घंटेश्वर, बाग दीवार, कटरा नील, चांदनी चौक, नई दिल्ली।
इस होली उत्सव में कैसे पहुंचें
अगर आप मेट्रो से आ रहे हैं तो निकटतम मेट्रो स्टेशन चांदनी चौक है। वहां से आप पैदल या रिक्शा लेकर मंदिर तक पहुंच सकते हैं। कोशिश करें कि सुबह समय से पहले पहुंचें ताकि भीड़ से बच सकें और आराम से कार्यक्रम का हिस्सा बन सकें।
होली उत्सव 2026 की तारीख और समय
यह आयोजन 24 फरवरी 2026 से शुरू हो चुका है और 1 मार्च 2026 तक अलग-अलग रूप में मनाया जाएगा। हर दिन का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक रहेगा। आप जिस दिन शामिल होना चाहते हैं, उसी दिन समय से पहुंचें।
24 फरवरी 2026 – लड्डू होली
इस दिन लड्डू होली मनाई जाएगी। मंदिर परिसर में प्रसाद और रंगों के साथ उत्सव का माहौल रहेगा। भक्तिमय वातावरण में आप एक अलग अनुभव पाएंगे।
25 फरवरी 2026 – लट्ठमार होली
इस दिन लट्ठमार होली का आयोजन होगा। माहौल जोश और उत्साह से भरा रहेगा। हल्के और आरामदायक कपड़े पहनकर आएं ताकि आप पूरी तरह उत्सव का आनंद ले सकें।
26 फरवरी 2026 – नंदगांव होली
नंदगांव होली के दिन पारंपरिक तरीके से रंगों का उत्सव मनाया जाएगा। भजन और रंगों के साथ वातावरण पूरी तरह भक्तिमय रहेगा।
27 फरवरी 2026 – रंगभरनी एकादशी
इस दिन रंगभरनी एकादशी मनाई जाएगी। आप सुबह 9 बजे से दोपहर 12:30 तक इस उत्सव का आनंद उठा सकते हैं।
1 मार्च 2026 – ब्रज होली
इस उत्सव के अंतिम दिन ब्रज होली का आयोजन होगा। यह पूरे उत्सव का खास आकर्षण रहेगा। इस दिन अधिक भीड़ होने की संभावना है, इसलिए समय से पहले पहुंचना बेहतर रहेगा।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN

